🇮🇳🇳🇵 नेपाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: भारतीय ₹200 और ₹500 के नोटों को सीमा पार ले जाने की अनुमति, सीमा ₹25,000 निर्धारित!
काठमांडू,15दिसंबर2025।(Vor desk)। नेपाल सरकार ने नेपाल-भारत वित्तीय लेन-देन और सीमापार आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद ने भारतीय ₹200 और ₹500 मूल्यवर्ग के नोटों को अब प्रति व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 (भारतीय मुद्रा) तक नेपाल और भारत के बीच सीमा पार ले जाने की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है।
यह सुविधा दोनों देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे वे भारत से नेपाल में ये नोट ला सकते हैं या नेपाल से भारत ले जा सकते हैं। इस संबंध में सरकार के प्रवक्ता और संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जगदीश खरेल ने आज मंत्रिमंडल के फैसले की घोषणा की।
यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यह नई व्यवस्था केवल उन भारतीय नोटों पर लागू होगी जो 9 नवंबर 2016 की तारीख के बाद जारी किए गए हैं, यानी केवल नई शृंखला के वैध नोट ही इस अनुमति के दायरे में आएंगे।
नेपाल ...









