पोखरा के फेवा ताल हादसे में रक्सौल के राजद नेता राम बाबू यादव के भतीजे समेत दो की मौत, क्षेत्र में छाया मातम
वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk)।
नेपाल के कास्की जिला स्थित पोखरा महानगरपालिका-18 गैरीचौतारा मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां भारतीय नंबर प्लेट की कार फेवा ताल में गिर जाने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह रक्सौल के राजद नेता राम बाबू यादव के भतीजे भी शामिल हैं। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही पूरे सीमावर्ती क्षेत्र और रक्सौल में गहरा शोक व्याप्त हो गया है तथा हर तरफ मातम छाया हुआ है।
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:50 बजे उस समय हुआ जब सेदी से लेकसाइड की ओर आ रही भारतीय नंबर की कार (BR 05 BB 6759) के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से करीब 20 मीटर नीचे सीधे फेवा ताल में जा गिरा। सूचना मिलते ही वड़ा पुलिस कार्यालय बैदाम से पुलिस नायब उपरीक्षक सूर्यबहादुर बोगटी के नेतृत्व में 15 पुलिसकर...









