Sunday, July 5

सीमांचल

सुगौली में बनाये जा रहे डिस्पैच सेंटर का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने किया निरीक्षण

सुगौली में बनाये जा रहे डिस्पैच सेंटर का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/सुगौली।(vor desk)। पूर्वी चंपारण 10-रक्सौल एवं 11-सुगौली विधानसभा क्षेत्र के लिए सुगौली में बनाये जा रहे डिस्पैच सेंटर का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया।जानकारी के मुताबिक,लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर 10-रक्सौल विधानसभा क्षेत्र एवं 11- सुगौली विधानसभा क्षेत्र के लिए +2 नंद हाई स्कूल, सुगौली में बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटरो का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी( रक्सौल) शिवाक्षी दीक्षित,अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुगौली, रामगढ़वा एवं रक्सौल, अंचल अधिकारी सुगौली, कार्यपालक पदाधिकारी सुगौली नगर पंचायत उपस्थित थे।जिलाधिकारी के द्वारा एसडीओ तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को माइक्रो लेवल की योजना बनाकर डिस्पैच सेंटरों को पूर्ण रूपेण तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया।डीएम ने क...
आई०आई०टी( दिल्ली )में डॉ अम्बेडकर के जयंती पर आयोजित क्विज कंपीटिशन में रक्सौल के युवा रौशन राज को मिला प्रथम पुरस्कार

आई०आई०टी( दिल्ली )में डॉ अम्बेडकर के जयंती पर आयोजित क्विज कंपीटिशन में रक्सौल के युवा रौशन राज को मिला प्रथम पुरस्कार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आई०आई०टी( दिल्ली )में डॉ भीम राव अम्बेडकर के जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित क्विज कंपीटिशन में रक्सौल के युवा रौशन राज ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया है।इस मौके पर रौशन को भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनल विक्रमजीत बैनर्जी और दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन डॉ० मिलिंद कांबले ने सम्मानित किया।इस प्रतियोगिता में अन्य संस्थाओं से आए वरिष्ठ अतिथिगण की उपस्थिति में 1000 से ज्यादा प्रतभागियों ने भाग लिया। जिसमे रक्सौल के वार्ड संख्या 10के पार्षद रवि गुप्ता एवं भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता के पुत्र रौशन राज (पिता :- रवि कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान पा कर बिहार राज्य और पूरे चंपारणवासियों को गौरवान्वित किया।इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश ,समेत राजीव रंजन , सिया बिहारी, शिवम चतुर्वेदी ,तनु , ...
जरूरी नहीं कि बिल्ली काली हो या उजली,जरूरी है कि वह चूहा पकड़ती है या नही:अरुण गुप्ता

जरूरी नहीं कि बिल्ली काली हो या उजली,जरूरी है कि वह चूहा पकड़ती है या नही:अरुण गुप्ता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।प्रखंड के लतिहानवा गांव स्थित एसकेएमआरजी कॉलेज परिसर में गुरुवार को डॉ.भीमराव अम्बेडकर चेतना समिति के अध्यक्ष पूर्व बैंक प्रबंधक विष्णुदेव राम की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 133 वी जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार अर्जक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने पाखंडवादी व्यवस्था को जमकर ललकारा तथा कहा कि बिल्ली काली हो या उजली यह जरूरी नहीं है जरूरी है कि वह चूहा पकड़ती है या नही।ठीक इसी तरह बाबा साहेब के विचारों को अगर आत्मसात नही किए तो जयंती मनाने का कोई अभिप्राय नही।हमें अम्बेडकर, फूले,पेरियार,जगदेव कुशवाहा,मार्क्स जैसे विचारकों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी सतर्कता व सजगता के साथ आगे बढ़ने होंगे,क्योंकि उनके विचार हमें शिक्षा से ओतप्रोत करने के लिए काफी है।उन्होंने कहा कि तलवार से पैनी विचार...
चुनावी वर्ष में राम नवमी पर रक्सौल में आयोजित भव्य शोभा यात्रा सह जुलूस में भाजपा नेताओं में भी रही अगुवाई की होड़,अयोध्या मंदिर के प्रभु श्री राम की झांकी रही चर्चे में!

चुनावी वर्ष में राम नवमी पर रक्सौल में आयोजित भव्य शोभा यात्रा सह जुलूस में भाजपा नेताओं में भी रही अगुवाई की होड़,अयोध्या मंदिर के प्रभु श्री राम की झांकी रही चर्चे में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रामनवमी का त्यौहार रक्सौल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।एक ओर रक्सौल के राजदंडी स्थित हनुमान मंदिर और शहर के राम जानकी मंदिर समेत अन्य राम जानकी मंदिरों में प्रभु श्री राम जानकी की विशेष पूजन के साथ भव्य श्रृंगार और आरती का आयोजन हुआ।वहीं,चैत्र नवरात्र के नवमी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही पूजा पाठ और मंदिर दर्शन में जुटे रहे।वही दूसरी ओर रक्सौल में राम नवमी पर भव्य जुलूस निकाली गई। जिसमे हजारों लोगों ने शिरकत किया। भक्ति मय माहौल और जय श्री राम के नारों के साथ यह शोभा यात्रा सह जुलूस शहर के हजारी मल स्कूल से चलकर कॉलेज रोड,नहर रोड, ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड,मेन रोड समेत शहर के विभिन्न मार्गो के भ्रमण और नगर परिक्रमा के बाद वापस स्कूल पहुंच कर समाप्त हुआ।यात्रा शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुई।विधि व्यवस्था और शांति पूर्ण आयोजन को ...
चैत्र नवरात्र अष्टमी पर पहली बार गहवा माई की निशान सह डोली यात्रा  आयोजित,जय माता दी की जयकारा से गूंजा वीरगंज!

चैत्र नवरात्र अष्टमी पर पहली बार गहवा माई की निशान सह डोली यात्रा  आयोजित,जय माता दी की जयकारा से गूंजा वीरगंज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के शक्ति पीठ में कहे जाने वाले वीरगंज स्थित सुप्रसिद्ध गहवा माई मंदिर में वासंतिक नव रात्रा के महा अष्टमी पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।वहीं,भव्य निशान सह डोली यात्रा निकली। चैत्र वासंतिक नव रात्र के महा अष्टमी पर मंगलवार को गहवा माई की भव्य निशान सह डोली यात्रा ऐतिहासिक और यादगार रही।सुबह इस अवसर पर जहां नगर में श्रद्धालुओं ने विशाल बाइक जुलूस निकाला।वहीं,दोपहर में मंदिर के मूल पुजारी राधे श्याम उपाध्याय के द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद शाम 4बजे से गाजे बाजे ,पुष्प वर्षा और जय माता दी के नारे सहित गहवा माई की जय जयकार के बीच निशान सह डोली यात्रा का आयोजन हुआ। वीरगंज के माई स्थान स्थित गहवा माई मंदिर से यह यात्रा शुरू हुई,जो रेशम कोठी,गणेश मान चौक,वीरता माई मंदिर,अलाखिया मठ, मेन रोड ,महावीर मंदिर ,घंटा ...
अंबेडकर के विचारों और आदर्शो पर चलने का संकल्प लें: सीडब्लूएस

अंबेडकर के विचारों और आदर्शो पर चलने का संकल्प लें: सीडब्लूएस

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल रेलवे जंक्शन परिसर स्थित कोचिंग डिपो के सभा हॉल में मंगलवार को सीडब्ल्यूएस हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 133 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों और आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष राजू पासवान,शाखा इंचार्ज एसके प्रेमी सहित अन्य के दीप प्रज्जवलित व बाबा साहेब के तैलीय चित्र पर पुष्पर्पण के हुआ।मुख्य अतिथि एडीएमई ध्रुव कुमार झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब भारतीय आकाश के धूर्वतारा थे,जिन्होंने विष्मतावादी व्यवस्था को खत्म कर न्याय बंधुत्व के साथ समतामूलक व्यवस्था की स्थापना की।श्री झा ने कहा कि शिक्षा को उन्होंने सर्वोपरी स्थान दिया तथा वृहत्तर भारत के एकता और अखंडता के लिए एक ऐसा संविधान दिया,जि...
रक्सौल के लाल ई0रानु गुप्ता ने 356वें रैंक के साथ यूपीएससी  एक्जाम किया क्रैक,अब करेंगे देश की सेवा

रक्सौल के लाल ई0रानु गुप्ता ने 356वें रैंक के साथ यूपीएससी एक्जाम किया क्रैक,अब करेंगे देश की सेवा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।शहर के वार्ड 6 अंतर्गत मुख्य पथ स्थित कस्टम चौक निवासी संजय गुप्ता के पुत्र ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के कस्टम चौक निवासी संजय गुप्ता के पुत्र रानू गुप्ता ने अपने प्रथम प्रयास में ही यूपीएससी 2023 का एक्जाम क्रेक किया।उन्हे 536वा रैंक मिला है।श्री गुप्ता ने प्राथमिक शिक्षा शहर के केएचडब्ल्यू से प्राप्त किया,फिर उन्होंने आगे की शिक्षा बैंगलोर से बीटेक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पूरा किया और बेंगुलुरु में जॉब कर रहे थे ।साथ ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में थे। रानू ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी एक्जाम क्रेक किया है।उन्हे आईपीएस रैंक मिलने की उम्मीद है।रानू के पिता संजय गुप्ता एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी से जुड़े हुए हैं।भाई आकाश ने बताया कि रानू शुरू से ही मेघावी था।वहीं,रानू ने इस सफलता का श्रेय अपने माता, पिता,परिजनो के स...
सरिसवा नदी के काले जल को देख नदी किनारे कृत्रिम घाट बना व्रर्तियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्ध्य,सूर्य मंदिर तालाब की सफाई नही होने से व्रती दिखे मायूस!

सरिसवा नदी के काले जल को देख नदी किनारे कृत्रिम घाट बना व्रर्तियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्ध्य,सूर्य मंदिर तालाब की सफाई नही होने से व्रती दिखे मायूस!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल आश्रम रोड छठ घाट में कृत्रिम घाट में अर्घ्य देती व्रती रक्सौल।(vor desk)।लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया।इसमे खास यह रहा कि सरिसवा नदी के प्रदूषित व काले जल में व्रतियों को अर्ध्य देना पड़ा।ऐतिहासिक और सबसे पुराने आश्रम रोड छठ घाट स्थित नदी तट पर कृत्रिम घाट बनाया गया, जिंसमे पूजा अर्चना हुई।प्रशासन ने वीरगंज स्थित भारतीय महावणिज्य दूत के माध्यम से नेपाल प्रशासन को पत्र लिख कर प्रदूषित जल को रोक कर साफ जल प्रवाहित करने हेतु पत्र लिखा था।लेकिन,नेपाल की ओर से स्थिति यथावत रही।यह पीडा नेपाली क्षेत्र में भी दिखी।जिससे सीमा क्षेत्र में नेपाल सरकार व प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया। वीरगंज के रानी घाट में कृत्रिम घाट विपरीत हालात में नदी तट से परहेज करते हुए काफी संख्या में व्रतियों ने सूर्य मन्...
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का 133 वां जयंती सह विश्व ज्ञान दिवस रक्सौल में समारोहपूर्वक मना!

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का 133 वां जयंती सह विश्व ज्ञान दिवस रक्सौल में समारोहपूर्वक मना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अम्बेडकर ज्ञान मंच(केंद्रीय कमिटी) के तत्वावधान में शहर के अम्बेडकर चौक पर स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के 133 वें जयंती सह विश्व ज्ञान दिवस को केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया।इस मौके पर मंच के सदस्यों विशेषकर युवावर्ग के लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पार्चन कर उनके विचारों व कृतित्व पर प्रकाश डाला।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है, जो लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाता है।बच्चों को मिलने वाली शिक्षा व्यवहारिक और उपयोगी होनी चाहिए। शिक्षा का यही महत्व है कि वह समाजहित में सदैव प्रयासरत रहती है, ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके।हमारा प्रयास है कि हमारा समाज विशेषकर अभिवंचित वर्ग शिक्षायुक्त नशामुक्त हो और शिक्षा के स...
सरिसवा रह गई काली,चैती छठ पर कैसे अर्ध्य देंगे छठ व्रती?लोक सभा चुनाव में मुद्दा बना प्रदूषण मुक्ति, वोटर पूछ रहे सवाल!

सरिसवा रह गई काली,चैती छठ पर कैसे अर्ध्य देंगे छठ व्रती?लोक सभा चुनाव में मुद्दा बना प्रदूषण मुक्ति, वोटर पूछ रहे सवाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।चैती छठ पर्व पर भी सरिसवा नदी काली रह गई।रविवार को पर्व पर भी नेपाल की ओर  से स्वच्छ जल प्रवाहित नही हो सका।इस कारण सीमा क्षेत्र के लोगो की चिंता बढ़ गई है।इन दिनों लोक सभा चुनाव की कैमपेनिंग चल रही है।इसमें सरिसवा नदी की प्रदूषण मुक्ति की मांग बड़ा मुद्दा बना हुआ है,क्योंकि,यह मांग दो दशक से ज्यादा समय से हो रही है,लेकिन,आज तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।यहां केंद्र सरकार के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की घोषणा जनवरी 2024 में हुई,लेकिन,इस दिशा में धरातल पर कोई सुगबुगाहट नही दिख रही है।ऐसे में लोग सवाल पूछ रहे है कि क्या हुआ तेरा वादा,वो, कसम वो इरादा..,!बताते चले कि हर बार दो तीन पहले से ही नेपाली फैक्ट्रियों पर कड़ाई होती थी।जिससे कूड़ा,कचरा,रसायन प्रवाहित करने की प्रक्रिया बन्द हो जाती थी।लेकिन,दुर्भाग्य से इस बार ऐसा नही हु...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!