बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने इंडिया गठबंधन पर किया हमला,कहा-ये समाजवादी नही भ्रष्टाचारी हैं..इनके नीति नियत में है खोट!
रक्सौल।(vor desk)।बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन शुक्रवार को रक्सौल पहुंचे।उन्होंने रक्सौल में आयोजित एनडीए के विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया।जिसमे उन्होंने पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा संजय जायसवाल को आपार बहुमत से जीता कर 2024में देश की मजबूती के लिए केंद्र में मजबूत एनडीए सरकार बनाने की अपील की।ताकि विश्व पटल पर2047ने विकसित और सशक्त भारत बन सके।उन्होंने कहा कि देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले की प्राचीर पर देखना चाहता है। उन्होंने जोर दे कर कहा कि डा संजय जायसवाल सांसद बनाइए।आने वाले समय में वे बेतिया की चिंता और सेवा 'बड़ी भूमिका' के साथ करेंगे।
काम के आधार पर वोट मांग रहे,विपक्ष के पास वोट मांगने का कोई आधार नहीं
रक्सौल में एक प्रेस वार्ता को संबोधि...









