Sunday, July 5

सीमांचल

रक्सौल में हर्षोल्लास से मनी ईद ,लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर दी मुबारक बाद

रक्सौल में हर्षोल्लास से मनी ईद ,लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर दी मुबारक बाद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल समेत सीमावर्ती रक्सौल में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द् के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। एक माह से चला आ रहा पवित्र रमजान माह का समापन मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह में नमाज अदा करने के साथ किया। रक्सौल नगर समेत अनुमंडल भर के विभिन्न मस्जिदो-ईदगाहों में सिर झुकाकर सजदा किया गया और देश-दुनिया की बेहतरी की दुआ मांगी गई। पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह के 8बजे रक्सौल के बड़ी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज सम्पन्न होने के बाद सभी नमाजियों ने उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस बीच रक्सौल प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इतजाम कर रखा था।एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रक्सौल में ईद उल फितर का पर्व सद्भावनापूर्ण व सौहार्द्र के साथ मनाया गया। सद्भावना और भाईचारे की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने के...
सिविल सर्जन डा विनोद कुमार सिंह ने किया रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण, ए ईएस/जेई वार्ड से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायजा

सिविल सर्जन डा विनोद कुमार सिंह ने किया रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण, ए ईएस/जेई वार्ड से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सिविल सर्जन डा विनोद कुमार सिंह ने रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में ए ई एस/जेई वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में रखे विभिन्न दवा, उपकरण ऑक्सीजन सिलेंडर आदि का जायजा लिया।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार को निर्देशित किया की वार्ड में लगे छह बेड को कक्ष में एक ओर व्यवस्थित करें,ताकि,मरीजों और परिजनो को बैठने में दिक्कत ना हों।उन्होंने निर्देशित किया कि जुलाई तक इस रोग का प्रकोप बच्चों और किशोरों में रहता है,जिसको ले कर स्वास्थ्य कर्मी सतर्क रहें।लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल का सूक्ष्म निरीक्षण किया।बारी बारी से ओपीडी, दावा खाना,लैब आदि का गहन निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। इस बीच अस्पताल में बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली।जिसमे सिजेरियन ऑपरेशन चालू नही होने को ले कर को उन्होंने गंभीरत...
रक्सौल आईसीपी बाईपास में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, ठोकर मार कर ट्रक चालक हुआ फरार

रक्सौल आईसीपी बाईपास में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, ठोकर मार कर ट्रक चालक हुआ फरार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के आईसीपी बाईपास में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है।घटना मंगलवार की देर शाम की है।मृतक की पहचान रक्सौल प्रखंड के जैतापुर निवासी हीरा लाल महतो के रूप में हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक अपने हीरो सप्लेंडर बाइक संख्या बी आर 05ए एन 4581से आईसीपी की ओर जा रहा था,वहीं,विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया। ट्रक राम गढ़वा की ओर जा रही थी।सूत्रों ने बताया कि ट्रक समेत चालक घटना के बाद फरार हो गया।वहीं,घायल युवक तड़पता रहा,लेकिन, मदद में देरी मौत हो गई।लोग हॉस्पिटल पहुंचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे।बताया गया कि एंबुलेंस की सुविधा ना मिलने पर ई रिक्शा से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
ईद11अप्रैल को, रक्सौल में पर्व को शांति-सोल्लासपूर्ण  संपन्न कराने को ले कर शांति समिति की बैठक आयोजित!

ईद11अप्रैल को, रक्सौल में पर्व को शांति-सोल्लासपूर्ण संपन्न कराने को ले कर शांति समिति की बैठक आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल थाना परिसर में मंगलवार को शाम ईद पर्व और राम नवमी को शांति पूर्ण और सोल्लास संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में नप सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायत से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि ईद का पर्व सिर्फ मुस्लिम भाइयों का ही नही है बल्कि हम सभी क्षेत्रवासियों का है। जिस तरह से पूर्व में चाहे हिन्दू का पर्व हो या मुस्लिम भाइयों का पर्व हो सभी एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए है उसी तरह से हम आपलोगों से उम्मीद करते है कि सहयोग करते रहेंगे। वही एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना दीजिये उसपर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस प्रखंड में किसी भी समुदाय का पर्व होता है तो पूर्व से ही सहयोग करते आए है औ...
भारत की खुफिया गिरी मामले पर नेपाल पुलिस सुस्त…वीरगंज में पकड़े गए तीन चीनी नागरिकों के पास से भारतीय वाहन और भारतीय सीम बरामद होने से गहराया राज!

भारत की खुफिया गिरी मामले पर नेपाल पुलिस सुस्त…वीरगंज में पकड़े गए तीन चीनी नागरिकों के पास से भारतीय वाहन और भारतीय सीम बरामद होने से गहराया राज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज के लक्षमणवा में प्रतिमा चौक के पास चीनी नागरिकों द्वारा संचालित दफ्तर अपने आप में कई राजो को समेट रखा है।आशंका जताई जा रही है कि इस दफ्तर की आड़ में भारत के खिलाफ खुफिया गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।दफ्तर को 'चीन के खुफिया स्टेशन' के रूप में विकसित करने की योजना थी,जिसके पीछे की मंशा भारत को तबाह करने और विध्वंशक घटनाओं को साजिश को सफल बनाने की थी।लोक सभा चुनाव के ठीक पहले यह दफ्तर दो माह पहले अचानक संचालन में आया।रिपोर्ट है की बड़े संख्या में भारतीय नागरिक भी इनके एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। सूत्रों ने बताया कि योजना के तहत वीरगंज नगर के कोलाहल से दूर सुदूर क्षेत्र में इस दफ्तर को स्थापित किया गया।इस दफ्तर से चीनी नागरिकों के समूह द्वारा नेपाल के वीरगंज को केंद्र बना कर ऑन लाइन लॉटरी और ऑन लाइन शॉपिंग के जरिए नेपाली और भारतीय के साथ ही विदेशी नागर...
नेपाल के अर्थ मंत्री ने किया वीरगंज कस्टम,आईसीपी और ड्राइपोर्ट का निरीक्षण

नेपाल के अर्थ मंत्री ने किया वीरगंज कस्टम,आईसीपी और ड्राइपोर्ट का निरीक्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के अर्थ मंत्री वर्ष मान पुन अनंत ने रविवार को वीरगंज कस्टम समेत वीरगंज इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट,वीरगंज ड्राइपोर्ट का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।सुविधा ,साधन बढ़ाने का आश्वासन दिया।वहीं,वीरगंज में राजस्व चोरी नियंत्रण समिति की बैठक में भी शरीक हुए।जिसमे अर्थ मंत्रालय के राजस्व विभाग सचिव डा राम प्रसाद धीमीरे, नेपाल कस्टम के महा निर्देशक धुंड़ी प्रसाद निरौला,आतंरिक राजस्व विभाग के उप महानिदेशक सेवांतक पोखरेल,वीरगंज कस्टम के प्रमुख डिली राम पंथी  समेत परसा,बारा,रौतहट के प्रमुख जिलाधिकारी और नेपाल आर्म्ड फोर्स के अधिकारी मौजूद थे।बैठक में चालू आर्थिक वर्ष के 8माह में राजस्व अर्जन उत्साह वर्धक ना होने पर चिंता जताते हुए निर्देश दिया कि हर हाल में तस्करी और अवैध व्यापार पर रोक लगाएं और राजस्व बढ़ाए।वैध कारोबार करने वाले को सपोर्ट करें औ...
लोक सभा चुनाव को ले कर शराब की खपत बढ़ी  तस्करी कर रक्सौल लाई जा रही सूमो पर लदी 96कार्टून नेपाली शराब जब्त!

लोक सभा चुनाव को ले कर शराब की खपत बढ़ी तस्करी कर रक्सौल लाई जा रही सूमो पर लदी 96कार्टून नेपाली शराब जब्त!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लोकसभा चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब की खपत को देखते हुए तस्करी तेज हो गई है।रविवार को इसका भंडाफोड़ तब हुआ,जब,नेपाल आर्म्ड पुलिस ने गुप्त सूचना पर नेपाल से भारत में तस्करी कर ले जाए जा रहे शराब लदे एक टाटा सूमो को नियंत्रण में लिया है।सूमो पर कुल 96 कार्टून शील बंद शराब लदा था।जिसे वीरगंज के वार्ड17 कोनिया बॉर्डर से रक्सौल के ग्रामीण क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था।मिली जानकारी के मुताबिक,फोर्स की अलउ कैंप की टीम ने अहले सुबह उक्त बरामदगी की।फोर्स के एसपी किशन कर्माचार्य ने बताया कि रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में जा रहे टाटा सूमो संख्या बी आर 10जे 8201 को नियंत्रण लिया गया।जिस पर नेपाल मेड कस्तूरी ब्रांड की96कार्टून शराब जब्त हुई। कीमत 1लाख33हजार 500रुपए आंकी गई है।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान चालक फरार होने ने सफल रहा।शराब समेत वाहन को ...
वीरगंज नेशनल मेडिकल कॉलेज में छापा, डेट एक्सपायर केमिकल और दवा मिलने के बाद एमडी शाहनवाज और लैब इंचार्ज संजय धराए

वीरगंज नेशनल मेडिकल कॉलेज में छापा, डेट एक्सपायर केमिकल और दवा मिलने के बाद एमडी शाहनवाज और लैब इंचार्ज संजय धराए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।वीरगंज महानगर पालिका के बाजार अनुगमन समिति और पुलिस निगरानी टीम ने संयुक्त रूप से बीरगंज के नेशनल मेडिकल कॉलेज में छापेमारी की है। प्रयोगशाला में एक्सपायर हो चुके रसायनों का इस्तेमाल किए जाने की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी ।छापेमारी में पर्सा पुलिस प्रमुख कुमोध ढुंगेल भी शामिल थे। पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी केशर न्योंपार्ने ने पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने नेशनल मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक (ए) स्थित प्रयोगशाला और कॉलेज के दवाखाना में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान प्रयोगशाला से एक्सपायर्ड रसायन बरामद होने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक शाहनवाज अंसारी को हिरासत में लिया गया है।साथ ही लैब इंचार्ज संजय कुमार साह को भी पकड़ा गया है। उनके मुताबिक, लैब में 2021 में एक्सपायर्ड केमिकल वाली दवाएं मिलने के बाद कॉलेज के एमडी अंसारी को हिरासत में ले लि...
3लाख का इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार, पटना के किसलय अपहरणकांड  के बाद पूर्व पीएम वाजपेयी ने किया था जिक्र

3लाख का इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार, पटना के किसलय अपहरणकांड के बाद पूर्व पीएम वाजपेयी ने किया था जिक्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/मुजफ्फरपुर।(vor desk)।वर्ष 2005 में जब लालू-राबड़ी का शासन बिहार में था,उसी दरम्यान पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र किसलय कौशल का अपहरण हो गया था। बाद में ये पूरा मामला पॉलिटिकल इश्यू बन गया। उस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बिहार दौरे पर थे। भागलपुर के कंपाउंड मैदान में रैली को संबोधित करते हुए हाथ फैला दिया और पूछा था, 'कहां है मेरा किसलय, कोई मेरे किसलय को लौटा दो'। किसलय अपहरणकांड में मुजफ्फरपुर के चुन्नू ठाकुर का नाम आया था। वहीं, चुन्नू ठाकुर बिहार-नेपाल बॉर्डर के रक्सौल से अरेस्ट हुआ।गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर पर तीन लाख रुपए का इनाम था।बिहार के इस टॉप टेन कुख्यात हिस्ट्री शीटर को पुलिस लगातार उसे खोज रही थी।कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर मूल रूप से काजी मोहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इसने कई सालों से अपराध की दुनिया में अपना व...
रक्सौल पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 12लाख रुपए किए बरामद,जांच जारी!

रक्सौल पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 12लाख रुपए किए बरामद,जांच जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)। लोक सभा चुनाव को ले कर पुलिस ने बोर्डर पर निगरानी और जांच बढ़ा दी है।इसी बीच शनिवार को रक्सौल पुलिस ने रक्सौल सुगौली सड़क खंड अंतर्गत शहर के लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट पर एक वाहन की जांच में भारी मात्रा में रुपया बरामद किया है। उक्त करवाई रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार के निर्देश पर रक्सौल इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा के नेतृत्व में सी आर पी एफ टीम ने किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल से राम गढ़वा जा रहे बाइक की जांच में रामगढ़वा के अधकपरिया निवासी सकीकुर रहमान के बैग से 8लाख10हजार और आमोदेई निवासी बाइक चालक संजय कुमार के बैग से 3लाख 91हजार रुपए बरामद किया गया।बरामद रुपए की गिनती मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक विपिन बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में जारी है पुलिस के मुताबिक,मामले में रुपया धारकों से पुछ ताछ और अग्रतर करवाई की जा रही है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!