रक्सौल बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम, श्रीलंकाई नागरिक और भारतीय सहयोगी गिरफ्तार
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक श्रीलंकाई नागरिक और उसके भारतीय सहयोगी को हिरासत में लिया है। रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर तैनात एसएसबी की 47वीं बटालियन और इमिग्रेशन विभाग की टीम ने संदिग्ध अवस्था में इन दोनों व्यक्तियों को उस वक्त रोका जब वे नेपाल की ओर से पैदल ही भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।
पकड़े गए विदेशी नागरिक की पहचान कच्ची मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है, जो श्रीलंका का रहने वाला है। उसके साथ गिरफ्तार किया गया भारतीय सहयोगी कानोथ रसीद केरल राज्य का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि श्रीलंकाई नागरिक के पास भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा नहीं था, जिसके बावजूद वह सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था। तलाशी के ...









