वरीय नागरिक सेवा मंच के बैनर तले होली स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन,फूलों व गुलाल की होली खेल दिया संदेश
रक्सौल ।(Vor desk)।शहर के वरिष्ठ नागरिकों की संस्था वरीय नागरिक सेवा मंच ( वंसम) के तत्वावधान में कौड़िहार चौक स्थित मंच के कार्यालय में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखर समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्त , मंच के अध्यक्ष अवधेश सिंह , मंच के संस्थापक सदस्य सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. एस. प्रसाद ,डॉ.आर.पी.सिंह विशेष आमंत्रित राजेश मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक राजू कुमार कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह, दयाकांत पाण्डेय, विंध्याचल पाण्डेय,बिन्दा महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर होली स्नेह मिलन समारोह का उद्घाटन किया । इस दौरान मंच के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली का त्योहार आपसी प्रेम , भाईचारा व सौहार्द का संदेश दिया । इस मौके पर भरत प्रसाद गुप्त ने होली पर कई गुदगुदाने वाले शेर-ओ-शायरी पढ़ी जिससे मिलन समारो...









