रामगढ़वा बाजार में सामान खरीदने गई युवती की सरेआम चाकू मार कर हत्या,एकतरफा इश्क से जुड़े दिल दहलाने वाले वारदात की जांच में जुटी पुलिस!
रक्सौल।(Vor desk)। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ वाले युग में दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है।अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक लड़की को सरेआम चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।साथ हीं हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।मृतका की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नौकठवा गांव की रहने वाली 18 वर्षीय अंजली कुमारी के रुप में हुई है।चर्चा के मुताबिक,यह घटना एक तरफा प्रेम प्रंसग में हुई है और लड़की के दूर के रिश्तेदार ने इसे इस घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अंजली कुमारी रामगढ़वा बाजार में कुछ समान खरीदने आई थी।समान खरीदकर वह अपने गांव लौट रही थी।इसी दौरान रामगढ़वा बाजार के मलाही टोला के समीप एक युवक ने अंजली का रास्ता रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया।घटना को अंजाम दे कर युवक फरार हो ग...









