नकरदेई में डेढ़ करोड़ रुपए का साढ़े सात किलो स्मैक बरामद,अंतराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी!
रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का कारोबार धड़ल्ले जारी है।बॉर्डर पर तस्कर गिरोह की सक्रियता भी बढ़ गई है।इसी बीच खुफिया इनपुट पर पुलिस ने नकरदेई थाना क्षेत्र से साढ़े सात किलोग्राम स्मैक बरामद किया है।जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार की देर रात्रि दंडाधिकारी अनामिका सिंह की उपस्थिति में सिरिसियामाल गांव से सटे सड़क के किनारे से गढ़ा खोद कर उक्त स्मैक की बरामदगी की गई।समकालीन अभियान के तहत की गई कारवाई के दौरान सदल बल थानाध्यक्ष राम शरण कुमार ने सिरसिया माल गांव के एक ड्रग माफिया के ठिकाने पर छापेमारी भी की गई।मामले अंतराष्ट्रीय ड्रग माफिया की शिनाख्त का दावा पुलिस कर रही है,किन्तु किसी तस्कर की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी है।हालाकि,कुछ संदिग्धों को हिरासत में पूछ ताछ कर किए जाने की सूचना ह...









