रक्सौल में बलभद्र पूजनोत्सव धूम धाम से आयोजित,सांसद डा0 संजय ने दिया सामाजिक एकता और शिक्षा पर बल!
रक्सौल।(vor desk)।कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को रक्सौल के फल मंडी रोड स्थित जितेन्द्र किशोर, सुमेन्द्र किशोर एवं बप्पी साह की भूमि पर बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. कलवार कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित पूजनोत्सव कार्यक्रम में रक्सौल व इसके आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में कलवार समाज के लोग शामिल हुए. बलभद्र पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पश्चिमी चंपारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि सामाजिक एकता बहुत जरूरी है.
समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने-अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें ताकि वे सभ्य नागरिक बन सके. उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल कुल देवता बलभद्र भगवान के पूजा के बहाने से ही एकजूट होने का अवसर मिलता है. वहीं स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने भी शुभकामना देते हुए कहा कि मुझे...









