ब्राह्मणों के प्रवेश वर्जित वाले बोर्ड मामले में तीन पर प्राथमिकी,यूट्यूबर ने कहा-मोतिहारी पुलिस से ऐसी उम्मीद नहीं थी..!
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड अंतर्गत टिकुलिया गांव में ब्राह्मणों का पूजा पाठ कराना सख्त वर्जित वाला बोर्ड लगाने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर शोहरत के लिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश विफल करते हुए एक यूट्यूबर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
दरअसल जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में “ब्राह्मणों का पूजा पाठ कराना सख्त वर्जित है,पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे!” लिखे बोर्ड ने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय समाज तक सनसनी फैला दी।बाद में एसडीओ मनीष कुमार के त्वरित पहल के बाद वहां मेरा भारत महान का बोर्ड लगा दिया गया था।इस बीच पुलिस जांच में सामने आया कि यह बोर्ड मंदीप कुमार नामक युवक (यूट्यूबर) द्वारा लगाया गया है, जिसका मकसद यूट्यूब पर फेमस होना और विवाद खड़ा करना था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदापुर थाना में...









