रक्सौल में जल संकट गहराया,त्राहि त्राहि की स्थिति!
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में भू-जल स्तर नीचे जाने से पानी का संकट गहरा गया है फलस्वरूप आम जनजीवन अस्त-व्यस्त एवं पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। लगातार तापमान बढ़ने से शहर के अधिकांशतः चापाकल सूख गये हैं तथा कुछ चापाकल से गंदे पानी आ रहे हैं। गौर तलब है कि गत वर्ष की तुलना में इस बार भू- जलस्तर काफी नीचे चला गया है। मानसून की आँखमिचौली एवं अल्पवृष्टि भी भू-जल स्तर के गिरावट का बड़ा कारण माना जा रहा है।
शहर का ह्रदयस्थली कहे जाने वाले बारह नं 12 साथ ही इससे सटे वार्ड नं.06एवं 21 सरकार के सात निश्चय नल जल योजना से वंचित हैं तथा इस वार्ड में भी लोग पानी की किल्लत से जुझ रहे हैं ।वर्तमान जल संकट में भी नगरपरिषद की उदासीनता से टैंकरों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इन वार्डों के लोगों ने यह भी बताया कि नल जल योजना से वार्डों को आच्छादित करने के लिए कई बार संबंधित वार्ड प...









