केन्द्रीय नीतियों के खिलाफ रक्सौल में फूटा आक्रोश, भारत बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन-धरना!
रक्सौल।(Vor desk)। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 12 फरवरी 2026 को आहूत राष्ट्रव्यापी 'भारत बंद' का असर सीमावर्ती शहर रक्सौल में भी देखा गया। देश के दस प्रमुख ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल को किसान, मजदूर, छात्र और युवाओं का समर्थन प्राप्त हुआ। विरोध प्रदर्शन के कारण भारत-नेपाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण काठमांडू-दिल्ली मुख्य राजमार्ग के रक्सौल खंड पर आवागमन आंशिक रूप से बाधित रहा।वहीं, नगर परिषद के जन सुविधा केंद्र के समक्ष आयोजित इस धरने और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के महासचिव सह ऑल इंडिया म्युनिसिपल एंड सैनिटेशन वर्कर्स फेडरेशन के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर कुमार ने किया।
इस आंदोलन का मुख्य कारण केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए चार नए श्रम कोड, बिजली विधेयक 2025, बीज कारखाना अधिनियम 2025 और मुक्त ...









