लॉकडाउन को सफल बनाने और जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए भारत विकास परिषद संकल्पित:डॉ.आरपी सिंह
लोगों को जागरूक करते भारत विकास परिषद के सदस्य व अधिकारीगण
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस रोक थाम के लिए लागू लॉक डाउन के बीच शहर के मुख्य पथ स्थित अरविन्द स्टोर परिसर में भारत विकास परिषद द्वारा 65 जरूरतमंद परिवारों के लोगों के बीच खाद्यान्न समाग्री का वितरण किया।अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार झा , प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत एवं नगर थानाध्यक्ष अभय सिंह की उपस्थिति में उक्त खाद्यान्न वितरित किया गया।
मौके पर परिषद के अध्यक्ष डा.आर.पी.सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकारी लॉकडाउन को देखते हुए भारत विकास परिषद अनुमंडल के वैसे 65 परिवारों को चिन्हित कर राशन मुहैया करा रही है जिनकी आजीविका के साधन समाप्त होने एवं राशन कार्ड नहीं होने से उनकी स्थिति दयनीय हो गयी है । समूचा देश एक वायरस के चलते कर्फ्यू जैसे हालात में है तथा इनके जीविकोपार्जन के तमाम रास्...









