Wednesday, June 24

रक्सौल आसपास

बिहार विधानसभा चुनाव: प्रचार का शोर थमने के बावजूद प्रशांत किशोर का जलवा,पूर्वी चंपारण में भरी हुंकार, ‘बदलाव’ और ‘रोजगार’ पर ज़ोर!

बिहार विधानसभा चुनाव: प्रचार का शोर थमने के बावजूद प्रशांत किशोर का जलवा,पूर्वी चंपारण में भरी हुंकार, ‘बदलाव’ और ‘रोजगार’ पर ज़ोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौडादानों।(Vor desk)बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार का शोर रविवार शाम पाँच बजे समाप्त हो गया। मंगलवार, 11 नवंबर को होने वाले निर्णायक मतदान से ठीक पहले, 'जन सुराज' अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने पूर्वी चंपारण जिले में अपने तूफानी रोड शो से चुनावी माहौल को गर्माए रखा। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करने के बाद वह नरकटिया विधानसभा पहुँचे, जहाँ उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।उनका जलवा नरकटिया और रक्सौल साफ दिखा। अपने अंतिम प्रचार अभियान के दौरान, प्रशांत किशोर ने महत्वपूर्ण राजनीतिक बयान भी दिए। उन्होंने पहले चरण में हुई 65% रिकॉर्ड वोटिंग को बिहार के इतिहास में एक अभूतपूर्व घटना बताया और दावा किया कि यह आंकड़ा राज्य में 'बदलाव' की ओर इशारा कर रहा है, जिसका सबसे बड़ा लाभ यहाँ की जनता को मिलेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...
पूर्वी चंपारण चुनाव के सभी 4095 बूथों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की तैनाती, होगी लाइव वेब कास्टिंग:डीएम व एसपी ने दी स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव की गारंटी

पूर्वी चंपारण चुनाव के सभी 4095 बूथों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की तैनाती, होगी लाइव वेब कास्टिंग:डीएम व एसपी ने दी स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव की गारंटी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल ।( Vor desk)।आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत, पूर्वी चंपारण जिले में 11 नवंबर 2025 को मतदान होना है। जिला प्रशासन ने चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपनी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक चलेगा। अभूतपूर्व सुरक्षा और सघन निगरानी व्यवस्था जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ मतदान कराया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त, बिहार मिलिट्री पुलिस और जिला पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि जिले में कुल 250 कंपनी फोर्स आई है, जिसमें 150 केंद्रीय कंपनी शामिल ...
चुनाव का शोर थमा:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद और शमीम अहमद की प्रतिष्ठा दांव पर,रक्सौल,नरकटिया और सुगौली विधान सभा में चुनाव रोचक!

चुनाव का शोर थमा:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद और शमीम अहमद की प्रतिष्ठा दांव पर,रक्सौल,नरकटिया और सुगौली विधान सभा में चुनाव रोचक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के 12 विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में होनेवाले चुनाव के लिए प्रचार बंद हो गया है। रक्सौल अनुमंडल से जुड़े रक्सौल,सुगौली और नरकटिया विधान सभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन काफी गहमा गहमी रही।सभी मुख्य गठबंधनों और प्रत्याशियों के द्वारा रैली और रोड शो के जरिए शक्ति परीक्षण किया गया।गहमा गहमी और कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।इसके बाद प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई है।यहां 11नवंबर को चुनाव होने हैं। रक्सौल और नरकटिया से होने वाले चुनाव में दो पूर्व मंत्रियों की साख दांव पर है।बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा संजय जायसवाल के लिए भी ये तीनो सीट महत्वपूर्ण है,जो चुनौतीपूर्ण है। इधरसभी प्रत्याशी मतदाताओं के मन में उतरने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। शमीम के सामने हर बार नया चेहरानरकट...
रक्सौल: विधानसभा चुनाव में जिला बनाने का मुद्दा निर्णायक, नेताओं के वादे और चुप्पी से गरमाई सियासत!

रक्सौल: विधानसभा चुनाव में जिला बनाने का मुद्दा निर्णायक, नेताओं के वादे और चुप्पी से गरमाई सियासत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति विधानसभा है।बिहार विधान सभा चुनाव2025 में अपनी सबसे पुरानी मांग—जिला बनने का दर्जा—को लेकर राजनीतिक अखाड़े का केंद्र बन गया है। रक्सौल की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका वोट उसी दल या नेता को मिलेगा जो इस लंबित मांग को पूरा करने का ठोस आश्वासन देगा। यहां नारा लग रहा है -'जिला बनाने की कसम खाओ और जनता का वोट पाओ'!स्थानीय निवासियों और नगर परिषद और पंचायतों के जन प्रतिनिधियों की यह मांग इसलिए भी जायज है क्योंकि शहर वर्तमान जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर है, जिससे प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुखिया सुमन पटेल ने लोक सभा चुनाव के समय भेलाही के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को शीर्ष स्तर पर उठाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक...
सीमाई रक्सौल में चुनाव : समस्याओं का पहाड़, जाम-गंदगी, सांढ़ और सिस्टम से जूझता जनजीवन पूछ रहा सवाल!कौन करेगा निदान?

सीमाई रक्सौल में चुनाव : समस्याओं का पहाड़, जाम-गंदगी, सांढ़ और सिस्टम से जूझता जनजीवन पूछ रहा सवाल!कौन करेगा निदान?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर बसा सीमाई नगर रक्सौल, जो कभी अच्छे और समृद्ध व्यापारिक केंद्र के रूप में जाना जाता था, आज समस्याओं के पहाड़ तले दबा हुआ है।बिहार विधानसभा चुनाव 11 नवंबर को होने वाला है, लेकिन रक्सौल की जनता अब भी पूछ रही है — “विकास कहाँ है?” विकास अधूरा, सुविधाएँ नदारद रक्सौल में ना स्टेडियम है, ना पार्क, ना बच्चों के खेलने की कोई व्यवस्था।युवाओं के लिए खेलकूद या व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र तक नहीं हैं।अंबेडकर चौक का गोलंबर, ओवरब्रिज और पुल निर्माण अधर में लटका है।सड़कें जर्जर, और रिंग रोड का सपना आज भी अधूरा है। जाम में फंसी जिंदगी रेलवे फाटक (ढाला) के लंबे समय तक बंद रहने से जाम की समस्या भयावह रूप ले चुकी है।अब तक एक दर्जन से अधिक गंभीर मरीजों की मौत एम्बुलेंस के जाम में फँसने से हो चुकी है।प्रसूता महिलाएं भी समय पर डंकन ...
चुनाव के समय रक्सौल में बाबा साहब डा.अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ ,आक्रोशित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी!

चुनाव के समय रक्सौल में बाबा साहब डा.अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ ,आक्रोशित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच रक्सौल के कोईरियाटोला स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और उससे छेड़छाड़ किए जाने का मामला गरमा गया है। चुनाव के संवेदनशील दौर में इस तरह की हरकत को राजनीतिक साजिश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव फैल गया है। स्थानीय लोग इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को तुरंत चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।मामले की गंभीरता को समझते हुए अंबेडकर ज्ञान मंच ने शनिवार को रक्सौल प्रशासन को इसकी शिकायत की है। संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राम ने प्रशासन से अविलंब जांच शुरू करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह स्मारक स्थल लंबे समय से उपेक्षित है और सैनिक सड़क के निर्...
बिहार चुनाव: विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे तक सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!

बिहार चुनाव: विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे तक सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह व्यवस्था 8 नवंबर की सुबह से ही लागू हो गई है और 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। मतदान समाप्ति के बाद ही सीमा को सामान्य आवागमन के लिए खोला जाएगा। सूचना के मुताबिक,सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण में पीएम मोदी के जन सभा के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह से ही एसएसबी बोर्डर पर एलर्ट हो गई और जवानों ने माइकिंग कर बॉर्डर सील करने में सहयोग के लिए अपील शुरू कर दी।पहले एसएसबी के डीआईजी सुरेश सुब्रह्मण्यम ने घोषणा की थी कि बोर्डर 9नवंबर को सुबह सिल किया जाएगा।एसएसबी की अचानक से हुई इस करवाई से नेपाल-भारत सीमा पर आवाजाही के लिए आए यात्रियों को निराश होना पड़ा और मुश्किलों...
वन्दे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर रक्सौल के स्कूलों में गूंजा राष्ट्रगीत, देशभक्ति से ओतप्रोत रहा माहौल

वन्दे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर रक्सौल के स्कूलों में गूंजा राष्ट्रगीत, देशभक्ति से ओतप्रोत रहा माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को रक्सौल प्रखंड के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राष्ट्रीय गांधी रक्सौल नगर में भी बच्चों और शिक्षकों ने चेतना सत्र के दौरान सुबह 10 बजे राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन का नेतृत्व शिक्षिका निशा रानी ने किया। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में साउंड बॉक्स के माध्यम से भी बच्चों ने राष्ट्रगीत का भावपूर्ण गायन किया। अवसर पर प्रधान शिक्षक मुनेश राम ने कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के प्रति समर्पण, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की चेतना जगाता है।” इस अवसर पर शिक्षिका कुमारी पूनम गुप्ता, निशा रानी सहित सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्याल...
मिशन ‘फास्ट बिहार’: चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- एनडीए सरकार में बबलू गुप्ता होंगे भागीदार

मिशन ‘फास्ट बिहार’: चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- एनडीए सरकार में बबलू गुप्ता होंगे भागीदार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​सुगौली।(Vor desk)।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने पूर्वी चंपारण के सुगौली में एनडीए के लिए जोरदार चुनावी हुंकार भरी है। मोतिहारी के रघुनाथपुर खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के समर्थन में जुटी विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग ने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के अपने संकल्प को दोहराया। ​चिराग पासवान ने आत्मविश्वास से भरा दावा किया कि पहले चरण के मतदान के रुझान यह स्पष्ट कर रहे हैं कि 14 नवंबर के बाद बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है। उन्होंने सुगौली के मतदाताओं से अपील की कि वे बबलू गुप्ता को भारी मतों से जिताएं, क्योंकि वह केवल विधायक नहीं बनेंगे, बल्कि एनडीए सरकार का अभिन्न हिस्सा होंगे। पासवान ने स्पष्ट किया कि गुप्ता, विधायक बनने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मि...
‘जो राम का है, वही हमारे काम का’ — यूपी के सीएम योगी का आदापुर में हुंकार: खानदानी लुटेरों से बिहार को बचाना है, लखपति दीदी बनाना है!

‘जो राम का है, वही हमारे काम का’ — यूपी के सीएम योगी का आदापुर में हुंकार: खानदानी लुटेरों से बिहार को बचाना है, लखपति दीदी बनाना है!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी चंपारण के आदापुर में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष, विशेषकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा और व्यापक प्रहार किया। उन्होंने एक ओर विपक्ष को 'खानदानी लुटेरों' और माफियाओं का संरक्षक बताया, तो दूसरी ओर डबल इंजन की एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और महिलाओं तथा युवाओं के लिए बड़े वादे किए। लालटेन नहीं, डकैती का सर्टिफिकेट और जमीन हड़पने वालेमुख्यमंत्री ने राजद के शासनकाल को 'जंगल राज' बताते हुए आरोप लगाया कि हत्या और लूट की सबसे अधिक घटनाएं उनके शासनकाल (1990 से 2005) में हुईं। उन्होंने भाषण की शुरुआत सियावर रामचंद्र भगवान की जय ,माता जानकी की जय ,भगवान वाल्मीकि की जय,भारत माता की जय ,हर हर महादेव,वंदे मातरम आदि के साथ किया और तल्ख स्वर में कहा कि जिन्होंने रामरथ को ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!