कर्तव्य पथ पर थमी सांसें: यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार का निधन,अस्पताल पहुंचते ही आया दिल का दौरा, चिकित्सा जगत सहित पूरे रक्सौल में शोक की लहर
रक्सौल ।(Vor desk)।स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कार्यरत यूनिसेफ के ब्लॉक मॉनिटरिंग कोऑर्डिनेटर (BMC) सह रोगी कल्याण समिति के सदस्य अनिल कुमार (56 वर्ष) का सोमवार की सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे अपनी ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंचे ही थे कि मौत ने उन्हें घेर लिया। एक मिलनसार, ईमानदार और कर्मठ स्वास्थ्यकर्मी के रूप में पहचान रखने वाले अनिल कुमार के निधन से अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी प्रशासन सहित पूरे शहर में शोक व्याप्त है।
परिसर में गिरते ही मची अफरा-तफरीप्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अनिल कुमार घर से ड्यूटी के लिए रक्सौल पीएचसी पहुंचे थे। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें अचानक तीव्र चक्कर आया और वे बेसुध होकर गिर पड़े। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उन्हें आनन-फानन ...









