मोदी-नीतीश की जोड़ी ने दी विकास को नई उड़ान: पवन सिंह
रामगढ़वा।(Vor desk)।भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने गुरुवार को रामगढ़वा प्रखंड के सिसवनिया मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस जोड़ी ने देश और बिहार के विकास को एक नई और तेज उड़ान दी है, जिसकी रफ्तार आज हर गांव और शहर तक पहुंच चुकी है।यह सभा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता के समर्थन में आयोजित की गई थी। पवन सिंह ने उपस्थित जनसमूह से आगामी 11 नवंबर को ‘हेलीकॉप्टर’ चुनाव-चिह्न पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए सरकार ने गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
पवन सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भोजपुरी में जोशीला भाषण देते...









