लॉक डाउन के कारण घर में लॉक बच्चों से ई- परीक्षा ले रहा है भारती पब्लिक स्कूल!
ई परीक्षा दे रहे बच्चे
रक्सौल।(vor desk )। कोरोना वायरस के रोक थाम को ले लॉक डाउन के कारण पठन पाठन भी प्रभावित हुआ है।वहीं,छात्र-छात्राओं का सत्र भी प्रभावित होता दिख रहा है।इसको ले कर विभिन्न स्कूलों ने ई लर्निंग व ई परीक्षा की व्यवस्था की है।
ताकि,बच्चे घर पर बैठ कर अवसाद के शिकार न हो। और पढ़ाई भी जारी रहे।इसी कड़ी में 14 अप्रैल तक जारी लॉक डाउन के बीच बच्चों की पढ़ाई एवं परीक्षाएं दोनो के लिए शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों की ई परीक्षा और पढ़ाई का निर्णय लिया।जिसके तहत ई परीक्षा आरंभ हो गई है ।जिसको अभिभावक सकरात्मक ले रहे हैं ।स्कूल के निदेशक मनीष दुबे ने बताया कि अभिभावक स्वयं बच्चों की परीक्षा ई -प्रश्न पत्र के आधार पर ले रहे हैंl प्रत्येक दिन 10:00 बजे प्रश्न पत्र कक्षा के वाट्सएप ग्रुप में डाल दिया जाता है। अभिभावक स्वयं बैठकर 10:30 ब...









