भींग कर बर्बाद हो रहा एफसीआई का टनों अनाज,रक्सौल रेलवे माल गोदाम से ढुलाई कर भींगे गेहूं के बोरियों का गोदाम में हो रहा भंडारण!
रक्सौल।( vor desk )।एक ओर कोरोना काल मे लोग अनाज के लिये मोहताज हो रहे हैं।वहीं,रेलवे द्वारा एफसीआई के लिए ढुलाई हो रही टनों अनाज भींग कर बर्बाद हो रही है।
सूत्रों ने बताया कि रक्सौल रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर खड़े रेल रैक से गुरुवार को उक्त अनाज की अनलोडिंग व कैरिंग की जा रही है।भारी वारिश के बीच असुरक्षित ढंग से अनलोडिंग व कैरिंग से अनाज की बोरियां भींगती रही।
सूत्रों व स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार भारी बारिश के कारण उक्त अनाज के सुरक्षित रख रखाव को ले कर मानकों का पालन नही होने व सुरक्षा के लिए कोई माकूल व्यवस्था नही रहने से अनाज भींग कर खराब हो रहे हैं।अनलोडिंग के क्रम में भारी मात्रा में अनाज के माल गोदाम एरिया में गिर कर खराब होने की शिकायत मिल रही है।
सूत्रों ने बताया कि वर्षात के बीच रेल रैक से ट्रकों के अलावे दर्जनों ट्रैक्टर से ढुलाई की जा रही है।नि...









