चम्पापुर में मनरेगा से बने पार्क का सीएम करेंगे उद्घाटन,डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया निरीक्षण
19सितम्बर को सीएम नीतीश कुमार करेंगे पार्क का उद्घाटन
रक्सौल।(vor desk )।अक़्सर पार्क का नाम सुनते ही किसी शहर नाम जेहन में आता है। लेकिन नीतीश सरकार के ड्रीम प्रॉजेक्ट जलजीवन हरियाली योजना के क्रियान्वयन के बाद अब गाँव भी सुंदर और हरियाली पार्क से सुसज्जित होने लगा है।
अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखण्ड के चम्पापुर पंचायत अन्तर्गत मनना गांव में जलजीवन हरियाली योजना से पुराने तालाब को जीर्णोद्धार करके पार्क का निमार्ण मनरेगा के द्वारा कराया गया हैं। करीब 19 लाख 94 हजार के लागत से बना पार्क में लोगो को टहलने के लिए पक्का फुटपाथ के साथ आराम करने के लिए पक्का कुर्सी का भी निर्माण हुआ है। सड़क के दोनो किनारे पेड़ लगाए गए है।
इस पार्क का उद्घाटन 19सितम्बर को 11 बजे बिहार के सीएम नीतीश कुमार रिमोट से करेंगे। उद्घाटन से पूर्व पार्क का निरीक्षण मोतिहारी डीएम कपिल शीर्षत ...









