गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश,विधायक डॉ0 अजय ने ली आत्मनिर्भर भारत की शपथ!
रक्सौल।(vor desk)।मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के लिए रक्सौल में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।बिहार जन संवाद कार्यक्रम के तहत इस रैली का उद्देश्य आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी से जोड़ कर देखा गया।इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 'आत्म निर्भर भारत 'के लिए शपथ भी लिया।
रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के रक्सौल में सूबे में आयोजित इस तरह के पहले' बिहार जन संवाद' यानी वर्चुअल रैली को ले कर समारोह की तरह तैयारियां हुई थी। कही कार्यालय तो कही घरों में सामूहिक तौर पर नेता कार्यकर्ता शरीक हुए।
विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल रैली है। मोदी सरकार -2 के एक वर्ष के कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि जब जब भाजपा सत्ता मे आई है, विश्व के...









