एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा भेलाही में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन,विधायक प्रमोद हुए सम्मानित!
रक्सौल।( vor desk)। सशस्त्र सीमा बल पंटोका रक्सौल द्वारा नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय पुरन्दरा भेलाही के प्रांगण में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा , पूर्व मुखिया अजय पटेल,भाजपा नेता ई जितेंद कुमार,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर रॉय, जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार, ,पैक्स अध्य्क्ष इन्द्रासन पटेल,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बिपिन मिश्रा , समाजसेवी वीर शमशेर पटेल आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को 47 बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने पुष्प गुच्छ व अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सिन्हा ने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ -साथ अन्य सामाजिक कार्यो मे...









