“बजरंग दल हिन्दुस्तान” मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित करेगा गरीबों में खिचड़ी का भोज
* श्रीराम मंदिर निर्माण में पुर्ण सहयोग का संकल्प लिया
रक्सौल।(vor desk )। शहर के हजारीमल हाई स्कूल में "बजरंग दल हिन्दुस्तान" का सप्ताहिक बैठक हुआ,जिसमे "श्री राम मंदिर" निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग तन मन धन से करने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रदेश छात्र अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदुओं की आस्था से जुड़े इस त्योहार में दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है। साथ ही इस दिन स्नान जैसे विशेष कार्यों का भी खास महत्व है। दल के अध्यक्ष कुशाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष मंकेश्वर शर्मा, प्रेम गुप्ता के विशेष सहयोग से ये भी निर्णय लिया गया कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शहर के गरीब बस्ती में खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा,जिस...









