इग्नू को नैक में ए ++ग्रेड मिलने से हर्ष,रक्सौल केसीटीसी केंद्र पर बंटी मिठाई !
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित के सी टी सी कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई ।जिसमें इग्नू को नैक में A ++ ग्रेड मिलने पर इग्नू परिवार में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी गई ।प्रोफ़ेसर सिन्हा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नैक मूल्यांकन कराने वाला इग्नू भारत का पहला मुक्त विश्वविद्यालय बन गया है । आज सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि नैक का सर्वोत्तम ग्रेड प्राप्ति इग्नू के ऑनलाइन नामांकन, कदाचार मुक्त परीक्षा, निष्पक्ष मूल्यांकन तथा पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है ।बैठक में निकट भविष्य में काउंसलरों की कार्यशाला, असाइनमेंटों का मूल्यांकन तथा इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में नैक मूल्यांकन के दौरान अपनी तैयारी हेतु क्षेत्री...









