एबीवीपी ने रक्सौल -मोतिहारी के बीच इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग को ले कर सौंपा ज्ञापन!
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल इकाई द्वारा गुरुवार को डीआरएम समस्तीपुर व मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक को स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह व वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार के जरिये एक ज्ञापन पत्र सौप कर को रक्सौल -मोतिहारी के बीच इंटरसिटी ,पैसेंजर ट्रेन को पुनः चालू कराने की मांग की गई।
इस दौरान प्रान्त सह एसडीएफ प्रमुख प्रशांत कुमार , जिला प्रचार प्रमुख अंकित कुमार संयुक्त रूप से बताया कि पिछले वर्ष कोविड 19 के कारण बीते वर्ष से रक्सौल से मोतिहारी के तरफ जाने वाली ट्रेनों को बंद कर दिया गया है।
हाल के दिनों में दुसरो जगह कई सारी ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया है। वही रक्सौल से मोतिहारी के तरफ जाने वाली एक भी ट्रेन नही होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में एक मात्र सहारा बस से यात्रा करना पड़ता है। एक मात्र साध...









