रक्सौल कस्टम द्वारा 15 से 31 मई तक कस्टम रिफंड व ड्यूटी कमी के दावा के निपटारे के लिए विशेष शिविर आयोजित
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल कस्टम के उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड कोविड-19 महामारी से लड़ाई में सदैव आगे रहा है। फिर चाहे वो आयात-निर्यात के कार्य मे 24×7 की व्यवस्था प्रदान करना हो या नियमों को सरल बनाकर या उनमें शिथिलता लाकर हो या फिर कोविड-19 से संबंधित वस्तुओं के आयात में कस्टम ड्यूटी और आईजीएसटी में छूट देकर हो।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने अनुदेश संख्या 10/2021 कस्टम्स, दिनांक 13.05.2021 के द्वारा कस्टम्स रिफंड तथा कस्टम्स ड्यूटी कमी के दावों के शीघ्रताशीघ्र निपटारे के लिए 15 मई से 31 मई तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उक्त अनुदेश के मद्देनजर सीमा शुल्क, रक्सौल में भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है। सम्बंधित अधिकारियों को आगामी 31 मई तक कार्याल...









