एसआरपी हॉस्पीटल को अनुमंडल कोर्ट की नोटिश,एडीएम सुधीर कुमार ने शुरू की जांच पड़ताल!
*एसआरपी हॉस्पिटल को प्रशासन ने थमाया नोटिश,शुरू हुई जांच पड़ताल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर में अवस्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में गुरूवार की सुबह ऑक्सीजन की किल्लत की अचानक सूचना जारी करने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की जान पर बन आई।मरीजो को रेफर कराने की प्रक्रिया शुरू होने लगी।इस आफत को ले कर मरीज के परिजनों में अफरातफरी की स्थिति बन गई ।सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की पहल पर एक्शन में आये डीएम कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर रक्सौल प्रशासन की सक्रियता से दर्जनों मरीजो की जान बच गई।ये सभी 'देवदूत' की भूमिका में नजर आए।।क्योंकि, थोड़ी भी देरी से यहां मरीज़ो की जान जा सकती थी।अब यह मामला तूल पकड़ गया है।क्योंकि प्रशासन ने इसे डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर का दर्जा दे रखा है। हरेक सपोर्ट दे रही है।बावजूद, सूचना पट्ट पर सूचना चिपका कर...









