युवा पत्रकार मनीष कुमार सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, रक्सौल में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित
रक्सौल।( vor desk )।युवा पत्रकार मनीष कुमार के हत्या को ले कर पत्रकारों में आक्रोश है।पत्रकार चाहते हैं कि मामले का निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा मिले।साथ ही मृत परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग के साथ पत्रकारों की सुरक्षा गारंटी की मांग सरकार से की गई है।
इस बीच,शहर के रामजानकी मंदिर विवाह भवन के सभागार में शुक्रवार को एनयूजेआई रक्सौल इकाई के तत्वधान में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया ।इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक मनाया ।ततपश्चात मृतक पत्रकार मनीष कुमार सिंह के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई के रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने की ।श्री कुशवाहा ने मृतक युवा पत्रकार के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुवे कहा कि मृतक मनीष कुमार सिंह काफी निर्भीक पत्रकार थे।पिछले दिनों उनको अगवा...









