Sunday, June 28

रक्सौल आसपास

डंकन हॉस्पिटल के छत से कोविड मरिज के छलांग लगाने से हुई मौत के मामले की जांच शुरू, मचा हड़कम्प!

डंकन हॉस्पिटल के छत से कोविड मरिज के छलांग लगाने से हुई मौत के मामले की जांच शुरू, मचा हड़कम्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कोविड संक्रमित मरीज राम शरण साह के छत से कूद कर मरने के मामले की जांच शुरु कर दी गई है।एसडीएम आरती व एसडीपीओ सागर कुमार झा के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने शनिवार की दोपहर जांच पड़ताल की और घटना स्थल का निरीक्षण किया।बता दे कि इस हॉस्पिटल को जिला प्रशासन में 60 बेड वाले डेडिकेटेड कोविड केयर हॉस्पिटल का दर्जा दे रखा है। इसी अस्पताल में 20 मई से भर्ती पलनवा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी योगेंद्र साह का 35 वर्षीय पुत्र राम शरण साह भर्ती था,जो एक गरीब परिवार का था।नेपाल में राज मिस्त्री का काम करता था।वह गुरुवार यानी 27 मई को ही तकरीबन ठीक होने के बाद आईसीयू से डिस्चार्ज कर जेनरल वार्ड में आया था।लेकिन,शाम में अचानक से छत से कूदने से मौत हो गई।इस मामले में डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने जांच के आदेश दिये हैं।जिसके लिए टीम गठित कर दी...
रामगढवा में एन.एच पर कार के परखच्चे उड़े,हादसे में हुई 3 की मौत, 3 घायल,मचा कोहराम!

रामगढवा में एन.एच पर कार के परखच्चे उड़े,हादसे में हुई 3 की मौत, 3 घायल,मचा कोहराम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )।शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे एन एच हाइवे पर तिलावे नदी के रेलिंग में कार ने टक्कर मार दी।जिसमें सवार 6 लोगों में 2 की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकि एक कि मौत अस्पताल में हुई।टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।मृतकों के नाम दीपक कुमार,प्रिंस कुमार गोलू और रोहित कुमार है जिसमें दीपक कुमार और प्रिंस कुमार गोलू रामगढ़वा निवासी हैं और रोहित कुमार रामगढ़वा के चिकनी गाँव निवासी हैं।और घायल बिट्टू कुमार,संजीव कुमार और विकाश कुमार का इलाज अभी चल रहा है। इस सम्बंध में प्रभारी थाना प्रभारी नारायण मंडल ने बताया कि तीनों मृतक का पोस्टमार्टम किया जा चुका है।जबकि, एक गम्भीर जख्मी युवक को पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। *रामगढ़वा बाजार के पांच में तीन मित्रों की हो गई मौत,दो मित्र की स्थिति गम्भीर हु...
नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूत समेत दूतावास के अन्य पदाधिकारियों ने लिया  कोविन का पहला डोज!

नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूत समेत दूतावास के अन्य पदाधिकारियों ने लिया कोविन का पहला डोज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल में भारत के सीजीआई को दिया गया कोविन का पहला डोज रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में पदस्थापित भारतीय महावाणिज्य दुत नितेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के प्रांगण में आयोजित विशेष टिकाकरण शिविर में कोविन वैक्सीन का पहला डोज रक्सौल पीएचसी में कार्यरत स्वाथ्यकर्मियों द्वारा दिया गया। शुरुआत महावाणिज्य दूतावास के भारतीय महा वाणिज्य दूत नीतेश कुमार से किया गया। उसके बाद सूचना अधिकारी सुरेश कुमार व कॉन्सुल शैलेन्द्र कुमार सहित कुल 17 अधिकारियों व कर्मियों का टीकाकरण किया गया। सभी को वैक्सीन ऑफिसर ज्योति कुमारी ने टिका लगाया।टिका लेने के बाद महावाणिज्य दूत ने कहा कि यह टिका सुरक्षित है।सभी नागरिक टिका अवश्य लें। मौके पर डीसीएलआर रामदुलार राम, कार्यपालक दंडाधिकार...
डॉ0 सौरव कुमार रॉव फिर बने बने रक्सौल प्रखण्ड के जदयू अध्यक्ष!

डॉ0 सौरव कुमार रॉव फिर बने बने रक्सौल प्रखण्ड के जदयू अध्यक्ष!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल(यू०) पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पटेल ने रक्सौल के प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर डॉ सौरव कुमार राव को मनोनीत किया है।जिसे पूरे प्रखण्ड में जदयू परिवार में खुशी है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह पद डॉ राव को उनके कार्यकुशलता को देखते हुए दिया गया है। जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी रक्सौल विधान सभा के मुकेश कुमार ने कहा कि डॉ राव बहुत ही ईमानदारी और निष्ठापूर्वक पार्टी के प्रति काम करते है और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए रहे बिहार में योजनाओं की जानकारी लोगो के बीच अच्छे से बताते है। इन्हें दुबारा इस पद पर उनके अच्छे कार्य को देखते हुए मनोनीत किया गया है।हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक श्याम बिहारी प्रसाद,पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन पटेल,नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार,पूर्व प्रखण्ड प्रवक्ता इंद्रजीत पटेल,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष अजय क...
सेवा ही संगठन के नारे के साथ 30 मई को 500 गांव में सेवा कार्य करेगी भाजपा : प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

सेवा ही संगठन के नारे के साथ 30 मई को 500 गांव में सेवा कार्य करेगी भाजपा : प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सेवा ही संगठन के अंतर्गत भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के सदस्य 30 मई को पांच सौ गांवों में जाकर सेवा कार्य के साथ आम जनता से संपर्क करने का कार्य करेंगे । उक्त निर्णय आज प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ की भरचुअल बैठक में लिया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक प्रो० डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने किया। प्रोफ़ेसर सिन्हा ने बताया कि मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर 30 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष डा० संजय जायसवालके निर्देशानुसार सेवा ही संगठन है के अंतर्गत शिक्षक प्रकोष्ठ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी एक एक गांव में जाकर सेवा कार्य के अतिरिक्त जनसंपर्क करने का काम करेंगे।इसके इसके लिए प्रत्येक जिला के संयोजक अपने पदाधिकारियों के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गांव में जाकर जनसंपर्क करने का काम करेंगे। सेवा कार्य जैसे जरूरतमंदों को मास्क, स...
टिका एक्सप्रेस द्वारा रक्सौल  के कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में 90 को  लगाया गया कोविड टिका!

टिका एक्सप्रेस द्वारा रक्सौल के कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में 90 को लगाया गया कोविड टिका!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के  टीका एक्सप्रेस की आर बी एस की टीम द्वारा शहर के सुंदरपुर स्थित कुष्ठ आश्रम के 90 कुष्ठ रोगियों व उनके परिजनों-स्थानीय लोगों को कोविड का टिका लगाया गया। टीम में डॉ0 मुराद आलम, डॉ मो सुल्तान, फार्मासिस्ट अली इरफ़ान, एएनएम कुलसुम बेगम, चिंकी कुमारी के द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण सुंदरपुर स्थित लिटल फ्लावर हॉस्पिटल में किया गया।इस दौरान समाजसेवी रणजीत सिंह समेेेत अन्य की भी टिका दिलाने में सक्रियता भूमिका रही। बताया गया कि यह टिका एक्सप्रेस शहर व ग्रामीण क्षेत्र पिछड़ी व अल्पसंख्यक बस्तियों में घूम कर 45 से ज्यादा उम्र के लोगों को टिका लगाएगी। ...
डेढ़ साल से बंद निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान के संचालक और शिक्षकों के लिए सहायता की मांग

डेढ़ साल से बंद निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान के संचालक और शिक्षकों के लिए सहायता की मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के जिला आईटी सेल सहसंयोजक व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन जिला रक्सौल के जिला सहसंयोजक अनीश उपाध्याय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईमेल के द्वारा एक पत्र भेजा है ।जिसमें कहा गया है कि आज पूरा भारत और विश्व कोविड-19 के दूसरी लहर से ग्रसित है । इसमे वैसे व्यक्ति जो प्राइवेट स्कूल और कोचिंग संस्थान पढ़ा कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते है ,उनकी हालत खस्ताहाल है।शिक्षण संस्थान करीब डेढ़ साल से पूरी तरह से बंद है।जिस कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।कोविड-19 के कारण तडप तडप के तो लोग अपनी जान गवा ही रहे हैं ,लेकिन अब लग रहा है कि कोचिंग और स्कूल से जुड़े लोग भी भुखमरी के कारण तडप- तडप के जान गवा देंगे । सब दिन प्रतिष्ठा के साथ शिक्षण संस्थान चलाकर बेरोजगारी दूर करके अपने परिवार का पालन पोषण...
एसडीओ आरती ने संपूर्ति पोर्टल पर बाढ़ प्रभावितों के डेटा अपडेट करने का दिया निर्देश

एसडीओ आरती ने संपूर्ति पोर्टल पर बाढ़ प्रभावितों के डेटा अपडेट करने का दिया निर्देश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ आरती की अध्यक्षता में चारो प्रखण्ड के पदाधिकारियों के साथ आगामी दिनों सम्भावित बाढ़ की तैयारी व अनाज अधिप्राप्ति व लाभुकों को वितरण के उद्देश्य से बैठक की गई। बैठक में सम्पूर्ति पोर्टल पर बाढ़ प्रभावितों का लिस्ट अपडेट करने के लिए तथा धान एवं गेहूं अधिप्राप्ति को ले कर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत क्षेत्र में बाढ़ व बाढ़ प्रभावितों को लेकर आवश्यक तैयारी के मुद्दों पर हुई। जिसमें एसडीओ आरती ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ निरोधी कार्यो की आवश्यक तैयारी व बाढ़ प्रभावितों के सूची को संपूर्ति पोर्टल पर अद्यतन करने को कहा। संपूर्ति पोर्टल में प्रभावितों की सूची को अद्यतन करने के लिए लाभुकों के आधारकार्ड व पासबुक की छायाप्रति लेकर उसमें अंकित नम्बर को अपलोड किया जाएगा। वहीं दोहरे नाम को हटाया जाएगा। जबकि जिनका नाम छूट गया है, ...
युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष ने सभी उपस्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने एवं पंचायतों मे दवा छिड़काव कराने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन!

युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष ने सभी उपस्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने एवं पंचायतों मे दवा छिड़काव कराने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। ईमेल के माध्यम से युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल को ज्ञापन प्रेषित कर रक्सौल प्रखण्ड के सभी 24 उपस्वास्थ्य केंद्र एंवम अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों को चालू करने का मांग की है। सैफुल ने कहा कि इस कोरोना काल मे जहां एक ओर बड़े बड़े अस्पतालों मे मरीज को जगह नही मिल रही है वहीं दूसरे ओर हमारे रक्सौल प्रखण्ड मे सभी उपस्वास्थ्य केंद बन्द पड़े हैं अगर ये सब केंद्र चालू होता तो आज हमारे ग्रामीण क्षेत्र के भाइयों को शहर के अस्पतालों के रुख नही करना पड़ता। शुरुआती लक्षण मे ही हम अपने नजदीकी उपस्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच करा हम स्वस्थ्य हो जाते।दूसरी ओर उन्होंने ने कहा कि जहां पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है वही हम सब ग्रामीणों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है एक ओर शहरी क्षेत्रों में जहां दवा का छिड़काव बराबर हो रहा है वही दूसरी ओ...
कांग्रेस ने मनाया प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि ,आदर्शों को अपनाने पर बल!

कांग्रेस ने मनाया प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि ,आदर्शों को अपनाने पर बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शुक्रवार को रक्सौल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई गई।शहर के लक्ष्मीपुर में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह महागठबंधन नेता रामबाबू यादव के नेतृत्व में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के 57 वें पुण्य तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर श्री यादव ने कहा कि पंडित नेहरू के अंदर देश को आजादी दिलाने का एक जज्बा था। वर्ष 1916 में वे राजनीति में आए और 1923 में कांग्रेस के महासचिव बने थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया। आधुनिक भारत के निर्माता जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों और देश की आजादी दिलाने में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।वे बच्चों में काफी लोकप्रिय थे, इसलिए उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था। इस अवसर पर रामनारायण भारती, जवाहिर शाह, रामस...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!