Saturday, November 7

रक्सौल आसपास

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, कहा-मिल जुल कर त्योहार मनाएं!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, कहा-मिल जुल कर त्योहार मनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नवरात्र व विजयादशमी को ले कर शहर में पुजा पंडाल सजने लगे हैं।मेला के आयोजन की तैयारी जोरों पर है।इसी बीच रक्सौल शहर में हो रहे पूजा के मद्देनजर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद सिन्हा की अगुवाई में एक बैठक आयोजित हुई।साथ ही पूजा पंडालों का नीरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने डीसीएलआर रामदुलार राम, नगर थाना इन्सपेक्टर शशिभूषण ठाकुर, सीओ विजय कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी सन्तोष कुमार और पूजा समिति के आयोजकों के साथ एक बैठक की। विधायक श्री सिन्हा ने दुर्गापूजा से सम्बंधित सरकार के आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया। शहर में कई जगह पूजा-पंडालों का निरीक्षण भी किया। विजय दशमी पर उन्होंने प्रशासन को शांति व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बेहतर प्रबंध करवाने का निर्दे...
डीआरएम आलोक अग्रवाल ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण, जन समस्याओं पर दिया आश्वासन का मुलम्मा!

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण, जन समस्याओं पर दिया आश्वासन का मुलम्मा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल( vor desk )।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने शनिवार को रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पोर्टिको,पार्सल,बुकिंग काउंटर,भोजनालय सहित स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के पहले रक्सौल स्टेशन से कितनी ट्रेनें चला करती थी, जो अभी बंद पड़ी है उसका हम रिव्यू करेंगे, फिर उसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि यात्रियों की हम सारी समस्याओं को हाई ऑथोरिटी के पास रखेंगे,क्योंकि यह केवल एक मंडल की बात नही होती है। ऊक्त बातें श्री अग्रवाल ने रक्सौल से मोतिहारी के बीच ट्रेन परिचालन के सवाल पर कही।यह सवाल क्षेत्र के लिए सबसे ज्वलंत है।मोदी सरकार में डीआरएम को इस बाबत फैसला लेने का अधिकार है।बावजूद, उन्होंने इस पर कोई घोषणा से बचते हुए कहा कि इसके लिए उचित प...
रक्सौल पुलिस ने किया 50 कार्टून प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद,दिल्ली से इलहाबाद के लिए हुई थी बुकिंग!

रक्सौल पुलिस ने किया 50 कार्टून प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद,दिल्ली से इलहाबाद के लिए हुई थी बुकिंग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल पुलिस ने 50 कार्टून में रखे 6 हजार पीस प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन की खेप बरामद किया है।बताया जा रहा है कि ऊक्त दवा को नेपाल भेजा जाना था।इसी बीच गुप्त सूचना पर ऊक्त दवा की खेप पकड़ ली गई।बता दे कि इन दिनों बडे पैमाने पर नशीली दवा की तस्करी का धंधा जोरो पर है।इस धंधे में लगे लोग खाक पति से करोड़ पति हो गए है।यह नशीली दवा भी इस धंधे से जुड़े माफिया का बताया जा रहा है,जिसके यहां पहले भी छापेमारी होती रही है। बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशिभुषण ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी में ऊक्त दवा बरामद हुई। शहर के मछली बाजार से ऊक्त बरामदगी हुई।जिसकी कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई है।यह दवा 50कार्टून में था। जिंसमे कफ सिरप कोडीन है।जो नशे के लिए उपयोग किया जाता है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस दवा का मालिक कौन है।र...
शहर के डंकन रोड और कौड़िहार चौक एरिया में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान!

शहर के डंकन रोड और कौड़िहार चौक एरिया में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल के मुख्य पथ के निर्माण को शिघ्र व निर्विध्न रूप से पूर्ण कराने और त्योहार को देखते हुए शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के दृष्टिकोण से नगर परिषद प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस क्रम में शहर के कौड़ीहार चौक और डंकन अस्पताल चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। डीसीएलआर सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामदुलार राम के नेतृत्व में हरैया पुलिस के सहयोग से सड़क का अतिक्रमण कर रखे गए वाले दुकानो-गुमटियों को हटाया गया।वही दुकानदारों व होटल संचालकों द्वारा दूकान के आगे लगाए गए कर्कट और तंबू को हटाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डंकन प्रशासन को एम्बुलेंस वाहनों को अपने कम्पाउण्ड में लगवाने और नंबरिग सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया गया। ताकि सड़क पर एम्बुलेंस लगाने से सड़क का अतिक्रमण नही हो। ...
रक्सौल के मेन रोड निर्माण कार्य का विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश!

रक्सौल के मेन रोड निर्माण कार्य का विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।इस क्रम में पश्चिमी भाग में सड़क को खोद दिया गया है।बारिश व जल जमाव से स्थिती झील की बन जा रही है।त्योहार के अवसर पर आवाजाही में व्यवधान व अव्यवस्थित कार्य के कारण व्यापारी व आमजन त्राहि त्राहि कर रहे हैं। इसको ले कर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ रक्सौल बाजार के प्रधान पथ का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की वजह से हो रही परेशानी व सड़क पर उत्पन्न जाम समस्या समाधान को ले कर एक बैठक की।जिसमे सड़क पूर्वी भाग वाली सड़क पर वन वे सिस्टम चालू करने पर बल दिया गया।साथ ही धीमे कार्य पर फटकार लगाते हुए सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।रक्सौल थाना में आयोजित हुई बैठक में उपस्थित पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता मृत्युजंय कुमार, डीसीएलआर सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामदुलार ...
पहली कोशिश में ही डीएसपी बन के रक्सौल के लाल आनन्द कुमार सिंह ने लहराया परचम !

पहली कोशिश में ही डीएसपी बन के रक्सौल के लाल आनन्द कुमार सिंह ने लहराया परचम !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( एक संवाददाता) ।रक्सौल के लाल आनन्द कुमार सिंह ने 65वीं बीपीएससी परीक्षा में138 वां रैंक लाकर जिला का नाम रोशन किया है। अब वे डीएसपी बनकर विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करेंगे। उनका कहना है कि लक्ष्य जब सामने हो, तो उसे पाने तक प्रयास करते रहना चाहिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। ऐसी परीक्षाओं को पास करने के लिए हमें विषय वस्तु पर पकड़ होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब विषय पर अच्छी पकड़ हो। रक्सौल प्रखण्ड के हरनाही पंचायत के कनन्ना गांव निवासी आनन्द की प्रारंभिक शिक्षा रक्सौल के सरस्वती विधा मन्दिर में हुई। उसके बाद वे इंटर व स्नातक की परीक्षा रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज से की।इसके बाद इग्नू से एम ए किया। इसके बाद वे तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।उनके पिता मदन मोहन सिंह अमीन हैं। जबकि, माता किरण देवी गृहिणी हैं।चार भाई में दो भाई अवकाश सिंह व आलोक सिंह मर्चेंट ने...
बीपीएससी परीक्षा में 258वां रैंक ला कर रामगढ़वा के मोहम्मद राहिल बने बीडीओ

बीपीएससी परीक्षा में 258वां रैंक ला कर रामगढ़वा के मोहम्मद राहिल बने बीडीओ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।कहते है कि मेहनत,जुनून व संकल्प के साथ मन मे हो सच्ची लगन,तो सफलता अवश्य मिलती है।इस उक्ति को राहिल ने बखूबी चरितार्थ किया है। पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा खंड क्षेत्र के भेरिहरवा गाँव निवासी मोहम्मद अली के द्वितीय पुत्र मोहमद राहिल ने बीपीएससी परीक्षा में 258वा रैंक लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है। बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने पर प्रखंड क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है । वही इनके बीडीओ बनने पर नरकटिया विधायक शमीम अहमद, शेख हासिम,मोहम्मद इरफान ,सिराजुल हक, रेजा उर रहमान,मेराज बबलू ,मुखिया मोहम्मद बरकतुल्लाह, अनिल तिवारी , राजद अध्यक्ष मोहमद मूसा,नसीबुल हक आदि ने मोहम्मद राहिल के उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए बधाई दिए है ।( रिपोर्ट:शेख मेराज ) ...
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी बने बिहार के संगठन प्रभारी ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने दी बधाई!

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी बने बिहार के संगठन प्रभारी ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने दी बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी को बिहार का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा संगठन जिला रक्सौल के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।इस मनोनयन के लिए विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताया कि इनके मनोनयन से बिहार भाजपा संगठन और मजबूत होगा। खुशी जाहिर करने वालों में विधायक प्रमोद सिंहा, जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, प्रोफ़ेसर अनिल सिन्हा, गुड्डू सिंह, इंजीनियर जितेंद्र कुमार, राज किशोर राय, गणेश यादव, अशोक पांडे, प्रदीप सराफ, ललन सहनी,राजकुमार गुप्ता, हरिमोहन भगत, अनिल राम, मनीष दुबे, अरविंद सिंह, शमसुद्दीन आलम, रूपा राज सहित प्रमुख कार्यकर्ता गण शामिल रहे। ...
भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ द्वारा दलित बस्ती में पठन -पाठन सामग्री वितरण

भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ द्वारा दलित बस्ती में पठन -पाठन सामग्री वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक सह पार्षद रीता देवी द्वारा रक्सौल स्थित दलित बस्ती में सैकड़ों बच्चे के बीच में बिस्कुट ,कॉपी, कलम, आदि वितरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा के नगर के अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी ने किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जिला प्रवक्ता राज किशोर सिंह उर्फ भगत जी,व्यापार प्रकोष्ठ के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी राजकुमार गुप्ता,भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ,अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मराज प्रसाद ,नगर के उपाध्यक्ष देश बंधु गुप्ता ,नगर मंत्री रोहित दास, नीरज कुमार मिश्रा , समेत अन्य कार्यकर्ता गण शामिल हुए। ...
सेवा व समर्पण अभियान के तहत भाजपा द्वारा दिव्यांगों व असहायों के बीच वस्त्र वितरण!

सेवा व समर्पण अभियान के तहत भाजपा द्वारा दिव्यांगों व असहायों के बीच वस्त्र वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा समर्पण अभियान मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रक्सौल में भी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा सेवा समर्पण अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी नगर अध्यक्ष के अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापारिक प्रकोष्ठ के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी राजकुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष वरुण सिंह के साथ सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गणेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, महामंत्री गणेश यादव, अशोक पांडेय व राजकिशोर राय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दिव्यांगों, असहायों व बुजुर्गो के बीच वस्त्र का वितरण कर यह अभियान मनाया गया। इस दौरान...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!