रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की मांग,सप्ताह के सभी दिन दुकानों को खोलने की अनुमति दे सरकार!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने अनलॉक में दुकानदारों को रियायत नही मिलने पर बिहार राज्य मुख्य सचिव को आवेदन दिया है,जिसमे दुकानदारों को नियमित तौर पर प्रतिष्ठान संचालन के अनुमति देने की मांग की है।
आवेदन में यह जिक्र किया गया है कि ऑनलॉक के आदेश मे राज्य के व्यवसायियों के हितो की अनदेखी को सुधारने के सम्बंध मे यह पत्र जारी की गई है ।ज्ञात हो की ज्ञापंक जी/आपदा-06-02/2020-3646 दिनांक 05 जुलाई 2021 जिसमे उपरोक्त आदेश की कंडिका संख्या 6 के तहत बिना अपवाद वाली दुकानों को एक महीने तक पुनः वैकल्पिक दिवसों पर खोलने का फरमान जारी किया गया है ।इस उपरोक्त आदेश से व्यवसायियो में हतप्रभ की स्थिति हो गई हैं। एक तरफ कई तरह की रियायतों की घोषणा की गई हैं तो दूसरी तरफ व्यवसायियों की अनदेखी की गई हैं ।जबकि आदेश के निर्गमन के वक्त व्यवसायियों के तरफ ध्यान नह...









