30 सितंबर से होगा जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन,तैयारी पूरी!
रक्सौल (vor desk)। पंचायत चुनाव 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है।इसको ले कर एसडीओ आरती ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर 30 सितंबर से शुरू होनेवाले जिला परिषद सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तैयारी की समीक्षा बैठक की।
आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला परिषद के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 एवं 12 का 30 सितंबर से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा।इस दौरान प्रत्याशी के अलावे मात्र प्रस्तावक व समर्थक को ही आर ओ के समक्ष उपस्थित होना है। इनके अलावे किसी अन्य के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।प्रत्याशी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय के अंदर ही अपना नामांकन दाखिल कर स...









