Friday, June 26

रक्सौल आसपास

करंट लगने से भैंस की मौत,लापरवाही पर उठ रहे सवाल!

करंट लगने से भैंस की मौत,लापरवाही पर उठ रहे सवाल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रविवार को शहर के कौङिहार चौक के समीप घोङासहन नहर कैनाल के नीचे एक बिजली के खंबे से सट कर एक भैंस मर गई ।भैंस मालिक रमेश प्रसाद ने बताया कि मेरी भैंस सैनिक रोड के रास्ते आ रही थी। पूर्व से बिजली के खम्बे में करंट था।तार नहर में गिरा हुआ था। जिसके चपेट में आ जाने से भैंस की जान चली गयी।उन्होंने बताया कि मेरा परिवार के पांच लोगों का भरण-पोषण उक्त भैंस से होती आ रही है।अब इस अनहोनी घटना के बाद हम सभी लोग बेहद दुखी हैं,की रोजी रोटी कैसे चलेगी। घटनास्थल पर नगर पार्षद पति प्रो0 अखिलेश दयाल पहुंचे और स्थानीय बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात की।जिस क्रम में आश्वासन मिला है कि उचित मुआवजा दिया जाएगा ।वहीं मवेशी अस्पताल से अरुण कुमार पहुंचे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार किया।इधर,नहर में गिरे तार व उक्त पोल से खतरे की स्थिति बनी हुई है।जिस कारण स्थानीय लोगों म...
इग्नू जून सत्रांत की परीक्षा 3 अगस्त से,जुलाई 2021सत्र के लिए ऑन लाइन नामांकन शुरू

इग्नू जून सत्रांत की परीक्षा 3 अगस्त से,जुलाई 2021सत्र के लिए ऑन लाइन नामांकन शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2021 की सत्रांत परीक्षाएं आगामी 3 अगस्त 2021 से प्रारंभ होगी। उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय की जून में होने वाली सत्रांत परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखकर इन सत्रांत परीक्षाओं में मात्र अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर उपाधि कार्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियो के अलावा एक वर्ष अवधि के डिप्लोमा कोर्स, 6 महीने अवधि के प्रमाण पत्र कार्यक्रम के विद्यार्थी शामिल होंगे। अन्य वर्षो के छात्रों के लिए अलग से घोषणा की जाएगी। यह परीक्षा पूरे देश में 3 अगस्त से प्रारंभ होकर 9 सितंबर तक चलेगी। क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा द्वा...
सोमवार को होगी शिक्षक नियोजन के लिए काउंसिलिंग, पारदर्शिता को लेकर एसडीओ ने की बैठक!

सोमवार को होगी शिक्षक नियोजन के लिए काउंसिलिंग, पारदर्शिता को लेकर एसडीओ ने की बैठक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor Desk)।बिहार में एक बार फिर शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिसके लिए 12 जुलाई को कॉउंसलिंग होने वाली है। इस शिक्षक नियोजन को लेकर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्थित कक्ष में एक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रक्सौल, आदापुर, रामगढ़वा, छौड़ादानों एवं अंचलाधिकारी रक्सौल, आदापुर, रामगढ़वा, छोड़ादानों थानाध्यक्ष रक्सौल, आदापुर, रामगढ़वा, छोड़ादानो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रक्सौल, आदापुर, छौड़ादानों, रामगढ़वा उपस्थित हुए। कल हो रहे इस शिक्षक नियोजन में पूरी पारदर्शी तरीके से नियोजन करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया तथा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि काफी महीनों से...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन के पश्चात  वृक्षारोपण कार्यक्रम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रक्सौल नगर इकाई द्वारा अपने 73 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम को उल्लास पूर्वक मनाया गया। परिषद कार्यालय में झंडोत्तोलन के पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चंपारण विभाग के संगठन मंत्री दीपक कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना राष्ट्र के पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ को लक्ष्य रखते हुए की गई थी। आज विद्यार्थी परिषद अपने 73वें स्थापना काल में कैंपस संबंधी अपने कार्यक्रम से भी आगे बढ़कर समाज के विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने का गौरव भी इसी संगठन को प्राप्त है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लाखों कार्यकर्ता एक सैनिक की भांति भारत के भीतर राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने में सक...
आईसीपी लिंक रोड को अभियान चला कर रक्सौल प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

आईसीपी लिंक रोड को अभियान चला कर रक्सौल प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अतिक्रमण को लेकर रक्सौल प्रशासन सख्त दिख रही है।आईसीपी बाईपास रोड 4 लेन में प्रस्तावित है।वहीं,इस सड़क को शहर से लिंक किया जा रहा है।दूसरी ओर सड़क पर अतिक्रमण से समस्या खड़ी हो रही है। जिसको ले प्रशासन ने बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों के मुताबिक, आईसीपी लिंक रोड पर अतिक्रमण किये हुए भूमि को अभियान चला कर मुक्त कराया गया। मौके पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, डीसीएलआर रामदुलार राम, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार व हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार आदि मौजूद थे। ...
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध- प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध- प्रदर्शन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के मेन रोड स्थित लक्ष्मीपुर में कांग्रेस नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामबाबू यादव व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बृजभूषण पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस के बैनर तले पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व जब पेट्रोल डीजल के दाम बढते थे तो विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक हल्ला बोलती थी, लेकिन आज जो लोग वर्तमान सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं और जब उनसे सवाल पूछा जाता है तो जबाव दिया जाता है पेट्रोल डीजल के दाम हमारे नियंत्रण से बाहर है। वही भारत से सटे नेपाल में एक लीटर डीजल पर 35 रूपया कम है। वहीं केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल एवं डीजल के दाम तिहाई आंकड़ों में है, जिससे यह स्पष्ट पता चल रहा है कि वर्त...
100 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी व पुलिस की छापेमारी के क्रम में ड्रग्स माफिया तमन्ना हो गई फुर्र

100 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी व पुलिस की छापेमारी के क्रम में ड्रग्स माफिया तमन्ना हो गई फुर्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की दोपहर एसएसबी 47 वी बटालियन व हरैया पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में 100 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है।युवक को शहर के रामजी चौक से नियंत्रण में लिया गया। नेपाल के पर्सा जिला के झौवागुठी निवासी अयोध्या पंडीत के पूत्र सोनेलाल पंडीत नामक नेपाली युवक से पूछ ताछ के बाद बयान के आधार पर शहर के स्मैक कारोबारी के अड्डे पर छापेमारी की गई। तुमड़ीया टोला वार्ड नंबर 1 निवासी ड्रग्स माफिया नेयाज नवी और पत्नी तमन्ना के घर की घेराबंदी से हड़कम्प मच गया।लेकिन, इस छापेमारी की भनक लगते ही टीम हाथ मलते रह गई और मुख्य आरोपी तमन्ना फरार हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार सोनेलाल ने पुलिस और एसएसबी के समक्ष इस धंधे में लिप्त लोगों और कारोबार के बारे में कई खुलासे किए हैं, जिससे धन्धे बाजों में हड़कम्प है।यह ...
डीएम  शीर्षत कपिल अशोक ने किया रामगढ़वा व छौड़ा दानों समेत जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण!

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया रामगढ़वा व छौड़ा दानों समेत जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निदेश के आलोक में गुरुवार को राज्य परिवहन विभाग के सचिव, - सह - आपदा प्रबंधन विभाग, (बिहार)विशेष कार्य पदाधिकारी संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कृषि विभाग, बिहार के निदेशक आदेश तितरमारे, पश्चिमी चम्पारण के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार एवं अधीक्षण अभियंता सिकराहना बाढ़ प्रमंडल, मोतिहारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतिहारी, बंजरिया, सुगौली, मधुबन, पताही, चिरैया, रामगढवा, छौडादानो, तेतरिया प्रखण्डो का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान मुख्य रूप से सिकराहना, लालबकैया, नदी में बाढ़ की स्थिति क्षतिग्रस्त सड़कों एनएच 28A और B की स्थिति एवं फसल क्षति (धान की बीचड़ा) का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित कुल पंचायतों की संख्या 61 है जिसमें 144 गाँव सम्मलित है तथा कुल 612899 जनसंख्...
विधायक द्वारा कैशर-ए- हिन्द बाँध और फसल क्षति का निरीक्षण कर कटाव निरोधक कार्य कराने एवं फसल क्षति देने की अनुशंसा

विधायक द्वारा कैशर-ए- हिन्द बाँध और फसल क्षति का निरीक्षण कर कटाव निरोधक कार्य कराने एवं फसल क्षति देने की अनुशंसा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रक्सौल डी०सी०एल०आर० रामदुलार राम, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार के साथ रक्सौल प्रखण्ड अंतर्गत आने वाला कैशर ए हिन्द बाँध, गाद, तिलावे नदी और नेपाल से आने वाली सभी छोटी बड़ी नदियों के द्वारा हो रहे कटाव एवं लगातार पिछले कई दिनों से हो रहे बारिश के पानी से क्षेत्रीय नदियों के उफनने से हुए जल जमाव के कारण फसल क्षति का निरीक्षण किया गया। श्री सिन्हा ने स्थानीय प्रशासन को केसरे हिन्द बाँध का और स्थानीय नदियों के बढ़ते जल स्तर से हो रहे कटाव से बचाने के लिए तुरंत कटाव रोधक कार्य करने का आदेश भी दिया। लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रखण्ड के सभी पंचायतों मे हुए जलजमाव से फसल पूरी तरह से नष्ट हो गए और अब नये फसल लगाना भी संभव नही हो पायेगा, ऐसी स्...
रक्सौल नगर के’आदर्श टिकाकरण केंद्र’ पर दो दिनों से टिकाकरण बन्द,’नाइंसाफी’ पर उठे सवाल!

रक्सौल नगर के’आदर्श टिकाकरण केंद्र’ पर दो दिनों से टिकाकरण बन्द,’नाइंसाफी’ पर उठे सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।एक ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्वीट कर घोषणा की कि रक्सौल नगर शत प्रतिशत टिकाकरण वाला सूबे का पहला नगर निकाय बन गया है,वहीं,दूसरी ओर दो दिनों से जिले में अलग व अनूठे पहचान वाले नगर के आदर्श केंद्र पर टिकाकरण बन्द है।जिसको ले कर सवाल उठने लगे हैं,क्योंकि,इसे निरंतरता दिये जाने का आश्वासन दिया गया था।यही नही मंगलवार को एक ओर जहां टिकाकरण का कार्य जारी रहा और सैकड़ों लोगों को टिका लगाया गया,तो,इस केंद्र पर टिका बन्द होने का मामला और गर्म हो गया। बता दे कि रक्सौल नगर के मुख्य पथ स्थित रूप बहार कैम्पस में हाथों हाथ प्रिंटेड सर्टिफिकेट व व्हील चेयर जैसी सुविधाओ के साथ स्थापित किया गया आदर्श टिकाकरण केंद्र 4 जुलाई के बाद से बन्द हो गया है।यहां पहुंचने वाले लोग निराश लौट रहे हैं,क्योंकि,7 जुलाई तक चलने वाले टिकाकरण महाअभियान को 4 जुलाई के विशेष महा अभियान...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!