Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

सरदार पटेल व इंदिरा गांधी की राह पर चल कर ही होगा देश का भला:राम बाबू यादव

सरदार पटेल व इंदिरा गांधी की राह पर चल कर ही होगा देश का भला:राम बाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी व लौह पुरुष स्व. पटेल को किया गया नमन रक्सौल।(vor desk) ।आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस व भारत के लौह पुरूष के नाम से मशहूर पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कार्यालय परिसर में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कोटि-कोटि नमन किया।उन्होंने इस मौके पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत व्यर्थ नही जाएगी।दुनियां में उनका सम्मान था,वे जो कहती थी उसे कर दिखाती थीं।पाक जब भारत से टकराया,तो,बांग्लादेश के निर्माण के जरिये उसे सबक दिया। वहीं, आधुनिक भारत के निर्माता प्रखर राष्ट्रवादी दृष्टा तथा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्री यादव ने कहा क...
सशस्त्र सीमा बल एवं सीमा जागरण मंच के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ का आयोजन

सशस्त्र सीमा बल एवं सीमा जागरण मंच के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। देश के प्रथम उप प्रधान मंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को सशस्त्र सीमा बल एवं सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल एवं सीमा जागरण मंच के आह्वान पर सैकड़ों मोटर साइकिल के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए एवं भरत माता की जय, वन्देमातरम, सरदार पटेल अमर रहे उद्घोषक के साथ मेन रोड, नहर चौक होते हुए नोनयाडीह ,महदेवा ,सहदेवा सशस्त्र सीमा बल कैम्प ,इस्लामपुर ,गांधी नगर ,आश्रम रोड, बैंक रोड, परेउवा होते हुए 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हेड क्वार्टर , पनटोका पहुंचे। इस अवसर पर मनोज कुमार (डिप्टी कमांडेंट ) सशस्त्र सीमा बल ने अपने संबोधन में राष्ट्र के एकता के लिए सरदार पटेल के द्वारा किए गये कार्यों को बतलाया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग स...
राजद नेता रवि मस्करा ने किया आदापुर प्रखण्ड के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित

राजद नेता रवि मस्करा ने किया आदापुर प्रखण्ड के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता रवि मस्करा ने आदापुर प्रखंड के नव निर्वाचित मुखिया तथा अन्य जन प्रतिनिधियों से मिलकर उनको सम्मानित किया। राजद नेता ने सभी को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। श्री मस्करा ने सभी पंचायत का भ्रमण कर जनता के समर्पित तथा पार्टी के समर्पित लोगों को जीत की बधाई दी। श्री मस्करा ने नकरदेई पंचायत के मुखिया रामएकबाल रॉय, हरपुर पंचायत मुखिया समीर कुमार, सिरिसिया कला के बचु मुखिया, मूर्तिया के सफ़ी अहमद, कोरैया पंचायत के मुखिया चंद्रमोहन यादव, अन्धरा पकहि के समीमा खातून, दुबहा के कुंती देवी, मझारिया के सुम्बुल ताहिरा,भवानीपुर पंचायत के पन्नालाल साह को मुखिया पद पर निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा सम्मानित किया। साथ ही राजद किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, पकहि के वार्ड सदस्य मो. नेयमतुल्लाह को भी सम्मानित किया।श्री म...
एकता दिवस पर रेल सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस ने लिया शपथ

एकता दिवस पर रेल सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस ने लिया शपथ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस के द्वारा एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की।एकता -अखंडता को अक्षुण्ण रखने हेतु संयुक्त रूप से शपथ लिया गया।साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान अधिकरियो व कर्मियों ने शपथ लिया गया कि हम अपने फर्ज के लिए किसी के आगे नही झुकेंगे। हमेशा अपने कर्तव्य के पथ पर अग्रसर रहेंगे। कर्तव्य निभाने में चाहे कितनी भी मुश्किल आये, अपने राह से नही हटेंगे। हमेशा निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। हमेशा सच्चाई के पथ पर चलेंगे और दूसरों को प्रेरित करेंगे। हम हमेशा भ्रष्टाचार का विरोध करेंगे और इस पथ पर कभी भी नही चलेंगे। अपने देश के एकता व अखण्डता के लिए हर सम्भव प्रयासरत रहेंगे। मौके पर रेल सुरक्षा बल इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप, राजकीय रे...
बिना आईडी कार्ड के भारतीय नागरिक नही जा सकते नेपाल,देउबा  सरकार का फरमान जारी!

बिना आईडी कार्ड के भारतीय नागरिक नही जा सकते नेपाल,देउबा सरकार का फरमान जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू।/रक्सौल।( vor desk )।नेपाल सरकार ने सीमा व्यवस्थापन व सीमा सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय नागरिकों के अंतराष्ट्रीय सीमा से नेपाल प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है। रविवार को केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री व गृह मंत्री बाल कृष्ण खाड़ ने इस आशय का निर्णय लेते हुए पहचान पत्र अनिवार्य करने के प्रावधान पर हस्ताक्षर कर दिया है।जिसके बाद गृह मंत्रालय ने इसको त्वरित तौर पर लागू करने के लिए सर्कुलर जारी करने की पहल शुरू कर दी है।बताया गया है कि भारतीय नागरिको को आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस,शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि जैसे प्रमाण पत्र को नेपाल आते वक्त साथ रखना होगा। बताते चलें कि 1750 किलो मीटर लंबी भारत-नेपाल की खुली सीमा पर आवाजाही बेरोक टोक व निर्बाध रूप से जारी है।कोविड काल मे बॉर्डर बन्द रहने...
ग्राम स्वराज का सपना  सच करने को आगे आएं पंचायत के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि : रामबाबू यादव

ग्राम स्वराज का सपना सच करने को आगे आएं पंचायत के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) आदापुर प्रखण्ड के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबु यादव ने रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर फूल माला पहनाने के साथ मिठाई खिला कर बधाई व शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता ने आप सब को ताज पहनाया है। आप सब जनता के बीच रह कर विकास करें। आम जनता की सुख दुःख में उनका सहयोग करें। उन के साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सबसे खूबसूरत पल वह होता है जब जनता के वोट से जनप्रतिनिधि चुनाव जीत कर आते है। श्री यादव ने यह भी कहा कि आज जो योजना चल रही है, अधिकांश योजना पंचायत के माध्यम से चल रही हैं और पंचायत से जो भी प्रतिनिधि जीते है आप सब अपने अपने क्षेत्र में अपने पॉवर के हिसाब से जनता का सहयोग करें। आम जनता ने आप सब को बहुत आशा और उम्मीद के साथ जिताया है,ऐसे में आम अवाम का...
हाजीपुर -सुगौली रेल खण्ड को ले कर भू -अर्जन पर बैठक, डीएम ने कहा-भू अर्जन निष्पादन शीघ्र पूर्ण करें!

हाजीपुर -सुगौली रेल खण्ड को ले कर भू -अर्जन पर बैठक, डीएम ने कहा-भू अर्जन निष्पादन शीघ्र पूर्ण करें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी ।( vor desk )। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में हाजीपुर- सुगौली रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत भू अर्जन कार्य प्रगति से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी  ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि हाजीपुर सुगौली रेल लाइन परियोजना अंतर्गत भू अर्जन कार्य का निष्पादन शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें ।जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा सभी सदस्यों को वर्तमान भू अर्जन कार्य की प्रगति से अवगत कराया गया ।उन्होंने बताया कि हाजीपुर सुगौली रेलवे लाइन परियोजना अंतर्गत भू अर्जन का कार्य दो चरणों में किया जा रहा है।प्रथम चरण में 28 मौजा में से दखल कब्जा सभी मौजा का दे दिया गया है । जिसमें से 14 मौजा का भुगतान कर दिया गया है । कुछ मौजा में मुआवजा का भुगतान लंबित है ।जिलाधिकारी ने संबंधित...
कोविड वैक्सिनेशन सक्सेस स्टोरी:ग्लोबल वेबमिनार में मोतिहारी  डीएम हुए शरीक!

कोविड वैक्सिनेशन सक्सेस स्टोरी:ग्लोबल वेबमिनार में मोतिहारी डीएम हुए शरीक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(vor desk )। डब्लू एच ओ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राइट स्पाॅटस इन कोविड-19 मैनेजमेंट इन इंडिया "वैक्सीनेशन सक्सेस स्टोरी " ग्लोबल बेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ऑर्गेनाइजर के रूप में एक्सेंपलर्स इन ग्लोबल हेल्थ एवं इंडिया कोविड-एस ओ एस हैं । अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल बेमीनार कार्यक्रम में 3 आईएएस पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था ।जिसमें से बापू की धरती पूर्वी चंपारण ,मोतिहारी से जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक भी आमंत्रित थे । कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन, चीफ साइंटिस्ट डब्ल्यूएचओ एवं सीके मिश्रा, फॉर्मर सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के तत्वाधान में आयोजित किया गया । पूरे दुनिया में वैक्सीनेशन में अव्वल कार्य करने वाले मोतिहारी जिला के जिलाधि...
रक्सौल के सहदेवा गावँ में पटाखा से लगी आग,घर समेत तीन मवेशी जले!

रक्सौल के सहदेवा गावँ में पटाखा से लगी आग,घर समेत तीन मवेशी जले!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पटाखा से हुई आग लगी ने घर की खुशियां छीन ली और लाखों की क्षति के बाद परीजन सदमे में हैं।बताया गया है कि प्रखंड के नोनेयाडीह पंचायत अन्तर्गत सहदेवा गांव में अनिल यादव के बथान में गुरुवार की रात हुई आगलगी में एक घर समेत तीन मवेशी जल गए। पीड़ित ने बताया कि गाँव में बच्चों के पटाखा बजाने से देर शाम बथान में आग पकड़ लिया। जिसे ग्रामीण सहयोग से तत्काल बुझा दिया गया था। परन्तु जब खाना खाकर सभी लोग सोने चले गये। तो अचानक बुझा आग सुलग गया । जब तक आग बुझाने लोग पहुंचते कि घर पूरी तरह जल गया।अगलगी में एक मवेशी की मौत हो गयी। जबकि तीन मवेशी बुरी तरह जल कर घायल हो गये। घटना की पुष्टि वार्ड सदस्य विजय यादव व पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह ने की उन्होंने बताया कि अचानक लगी आग की भयावहता इतनी थी कि गांव में अफरातफरी मच गयी। परन्तु ग्रामीणों के अथक प्रयास ...
तमिलनाडु से कमा कर लौटे मजदूर की चाकू से गोद कर हत्या!

तमिलनाडु से कमा कर लौटे मजदूर की चाकू से गोद कर हत्या!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*घटना भैंसड़ा पावर हाउस आसपास की है ।*पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल*शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा गयारामगढ़वा।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला भैंसड़ा चौक के समीप अपराधियो ने चाकू से गोद कर तमिलनाडु से कमा कर लौट रहे एक मजदूर की हत्या कर दी ।घटना घटना गुरुवार की देर रात्रि करीब 12 बजे बाद की है। वही घटना की सूचना किसी यात्री बस चालक द्वारा शुक्रवार की सुबह रामगढ़वा थाना में दी गयी ,जहां पुलिस ने सूचना मिलते ही भैंसड़ा पावर हाउस चौक के पास एनएच 28 पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया ।पुलिस खून से लथपथ शव को थाने पर ले आयी तथा मृतक के पॉकेट की जांच की गई तो मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड निकला जिसके बाद उसकी पहचान दिनेश राम पिता झूलन राम ग्राम बेलईठ थानासुगौली के रूप में पहचान की गई है । घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष नारायण मंडल न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!