दीपावली व छठ पर्व को शांति एवं सद्भाव के बीच मनाएं:एसडीओ आरती
*पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को ले कर अनुमण्डल स्तरीय शांति समिति की बैठक
रक्सौल ( vor desk)। दीपावली एवं लोकआस्था का महापर्व छठ को आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाना है। इसमें कोताही बरतने व नियमो को तोड़ने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
ऊक्त बातें एसडीओ आरती ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में दीपावली व छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आयोजित अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक में कहीं।
दीपावली पर्व के मौके पर अग्निशमन केन्द्र को विशेष रूप चौकस रहने का निर्देश दिया गया। ताकि अगर कहीं अगलगी की घटना होती है तो जल्द वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके। लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए शहर में अभी से छठ घाटों की साफ- सफाई करने एवं संपर्क पथों को दुरुस्त करने का निर्देश नप के ईओ को दिया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत...









