आरोग्य भारती द्वारा धन्वंतरी जयंती आयोजित,प्रत्येक घरों में 11 औषधीय पौधा लगाने का संकल्प
रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन 'आरोग्य भारती' की रक्सौल इकाई के द्वारा धन्वंतरी जयंती का आयोजन शहर के आश्रम रोड स्थित छठिया घाट मंदिर में किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्य भारती के जिला संयोजक वैकुंठ बिहारी सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बतलाया कि आरोग्य भारती के सहयोग से समाज में लोग स्वदेशी चिकित्सा पद्धति के आधार पर कैसे स्वस्थ रहें । उन्होंने बतलाया कि आरोग्य भारती की कल्पना है- स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण।जिसको पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ हम निरन्तर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक प्रोफेसर राज किशोर सिंह ने बतलाया कि आज समाज में धनतेरस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सामग्रियों की खरीददार...









