नव पदस्थापित डीआरम आलोक अग्रवाल ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,हुआ स्वागत!
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के नव पदस्थापित रेल प्रबंधक ( डीआरएम ) आलोक अग्रवाल ने मंडल प्रक्षेत्र अंतर्गत चम्पारण के मोतिहारी, सुगौली समेत विभिन्न स्टेशनों का डीआरएम स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।वहीं,बगहा,नरकटियागंज ,सिकटा स्टेशनों के निरीक्षण के क्रम में गुरुवार की देर सन्ध्या रक्सौल स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण किया।रक्सौल में करीब पंद्रह बीस मिनट रुके।उन्होंने स्टेशन पर प्लेटफार्म व रेल ट्रैक की साफ सफाई का अवलोकन किया व यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। पेयजल सुविधा,प्रतीक्षालय,यूटीएस,पार्सल आदि का निरीक्षण किया।रेल विद्युतीकरण व दोहरीकरण को ले कर भी अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।लौटने के क्रम में उन्होंने रक्सौल में चालू हुए लाइट ओवरब्रिज का भी अवलोकन किया।
रक्सौल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने मंडल रेल प्रब...









