मस्करा ट्रस्ट ने छठ व्रतियों के बीच किया साड़ी का वितरण!
रक्सौल।( vor desk )। छठ व्रतियों के बीच रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी गोविंद प्रसाद मस्करा तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा छठ व्रतियों के बीच रक्सौल के सेनुवारिया गाँव के अपने फर्म हाउस पर साड़ी का वितरण किया गया।श्री मस्करा ने बताया की उनकी संस्था लगातार सामाजिक कार्य करते रहती है।रक्त दान के साथ साथ अन्य दान में भी उनकी संस्था रक्सौल के सहयोग के लिए लगातार प्रयासरत है।सेनुवारिया गाँव से लगातार प्रेम मिलता रहा है एवं यहाँ अपना फर्म हाउस भी है अतः इसी गाँव के लोगों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में अन्य सदस्यों के साथ रवि मस्करा,मो नुरुल,भगत पासवान, ख़लीफ़ा पासवान, सुभलाल महतो,बाबूलाल महतो आदि लोग तथा महिलाएं थी।
...









