Thursday, June 25

रक्सौल आसपास

रक्सौल बॉर्डर पर यूएसए व कोर्रोसिव अंकित मर्करी सिलेंडर बरामदगी से हड़कम्प, एक नेपाली समेत दो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल जारी!

रक्सौल बॉर्डर पर यूएसए व कोर्रोसिव अंकित मर्करी सिलेंडर बरामदगी से हड़कम्प, एक नेपाली समेत दो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत कायम होने और इस कारण देश मे होने वाले किसी भी आतंकी घुसपैठ -घटना के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसी बीच रक्सौल बॉर्डर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राम जी चौक के पास यूएसए अंकित एक संदिग्ध सिलेंडर बरामद होने से हड़कम्प मच गया।ऊक्त काले रंग के छोटे सिलेंडर पर स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में 'कोर्रोसिव' ( ज्वलनशील,विस्फोटक, संक्षारक ) और 'मर्करी -आरक्यू 2809 ईयू एन' लिखा हुआ था ।इस बात पर की आशंका व्यक्त की गई कि वह बम हो सकता है।इसकी सूचना मिलते ही एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा के निर्देश पर एसएसबी इंस्पेक्ट उदय कुमार सिंह,रक्सौल के पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह,रेल सुरक्षा बल( आरपीएफ ) के इंस्पेक्टर राजकुमार, राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी ) के थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास,आदि सदल बल पहुंच गये।एसएसबी के बम निरोधक दस्ते ने...
“नन्द घर आनन्द भयो…जय कन्हैया लाल की !..”आधी रात को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मना उत्सव !

“नन्द घर आनन्द भयो…जय कन्हैया लाल की !..”आधी रात को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मना उत्सव !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में धूम धाम से मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव,भक्ति रस में डूबे रहे श्रद्धालु! रक्सौल।(vor desk )।भगवान विष्णु के 22 वें अवतार श्रीकृष्ण की 5247 वां जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का व्रत सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने गोले व पटाखे दागे और भव्य आरती की। महिलाओं ने 'गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया और 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल 'की सहित अन्य सोहर गीत गाए'। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैैयारियां पखवारे भर से चल रही थीं।सोमवार की आधी रात को इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। बता दे कि सुबह स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने जनमाष्टमी का व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने श्री कृष्ण जी की आराधना की और जगह-जगह झां...
31 अगस्त के टिकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए डीसीएलआर ने की बैठक!

31 अगस्त के टिकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए डीसीएलआर ने की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड में 31अगस्त (मंगलवार )को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 29 केंद्रों पर होने वाले कोविड टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए डीसीएलआर रामदुलार राम के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिंसमे यह बताया गया कि रक्सौल प्रखंड के सभी 13 पंचायतो मे दो-दो जगह टीकाकरण स्थल बनाया गया है। सभी केंद्र पर एक टीकाकर्मी तथा दो भेरिफायर तथा चार शिक्षिका एवं चार शिक्षक पर्ची भरने के लिए लगाए गए है। उस क्षेत्र के आंगनबाडी एवं आशा कार्यकर्ता मोबिलाईज करने के लिए उपस्थित रहेंगी । दो पुलिस बल भी भीड को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए हैं।डीसीएलआर ने निर्देश दिया कि सुबह से ही टिकाकरण शुरू हो जाएगा।वैक्सिनेशन टीम पूरी मुस्तैदी से इस महा अभियान को सफल बनायें।इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ,चिकित्सा पदाधिकारी एसके सिंह समेत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,प्रखंड स्वाश्थ्...
एबीवीपी 1 से 15 सितंबर तक चलाएगा सदस्यता अभियान,सफलता के लिए आयोजित हुई बैठक!

एबीवीपी 1 से 15 सितंबर तक चलाएगा सदस्यता अभियान,सफलता के लिए आयोजित हुई बैठक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई का एक बैठक सोमवार को आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री सूरज सर्राफ ने की। इस बैठक का उद्देश्य यह था कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रव्यापी सदस्यता महा अभियान 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगा। जिसके लिए सदस्यता नगर प्रमुख रौशन कुमार, कॉलेज सदस्यता प्रमुख सुबाष कुमार को मनोनीत किया गया। रौशन कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष सदस्यता अभियान चलाता है। जिसमें देश के लाखों छात्र आगे आकर छात्र संगठन से जुड़ते हैं,और राष्ट्रपुनर्निर्माण में आगे आ कर अपना योगदान देते है। विद्यार्थी परिषद विश्व का मात्र एक ऐसा संगठन है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रहित,राष्ट्रहित एवं समाजहित में काम करने वाला छात्र संगठन है। वही सुभाष कुमार ने बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान 1 से...
एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन ने दो लड़कियों को तस्करों से बचाया,नेपाल की संस्था को सौंपा

एसएसबी व बचपन बचाओ आंदोलन ने दो लड़कियों को तस्करों से बचाया,नेपाल की संस्था को सौंपा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित फ्रिक्सिंग पोस्ट के पास से दो नेपाली लड़कियों को अलग अलग समय पर तस्करों के शिकंजे से बचा कर एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम ( रक्सौल ) व बचपन बचाओ आंदोलन व चाइल्ड लाइन के वोलेंटियर्स के द्वारा नेपाल पुलिस के जरिये नेपाली संस्था मैती नेपाल के सरंक्षण में सौंपा गया ।साथ ही लोकल एनजीओ बचपन बचाओ आन्दोलन व् चाईल्ड लाइन केयर सब सेंटर द्वारा विशेष काउंसिलिंग भी की गयी। एसएसबी कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा के विशेष निर्देश पर रविवार के सायंकाल में एएचटीयू टीम ने दो नेपाली निर्भयाओं को तस्करों के हाथो में जाने से बचा लिया। एएचटीयू टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में दोनो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। टीम ने पाया कि एक लड़की निर्भया उम्र(24 साल) अनावश्यक इधर उधर भटक रही है तथा फ़ोन पर किसी के साथ परेशान लग रही है ।...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने पार्षदों के साथ नगर परिषद के वार्डो का किया औचक निरीक्षण,दिये कई निर्देश

विधायक प्रमोद सिन्हा ने पार्षदों के साथ नगर परिषद के वार्डो का किया औचक निरीक्षण,दिये कई निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* नगर भ्रमण कर समस्याओं से रु ब रु हुए विधायक ने दिए कई निर्देश *ई.ओ, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व पार्षदों के साथ किया नगर भ्रमण रक्सौल।(vor desk)।शुक्रवार को नगर परिषद के सभी 25 वार्डो का औचक निरीक्षण विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में स्थानीय नगर पार्षदों व नगर परिषद के अधिकारियों ने किया। इसमे मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर रामदुलार राम के साथ मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व जिला पार्षद सुरेश साह, पूर्व उप मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद काशीनाथ प्रसाद, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बप्पी साह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार, सिटी मनैजर लालदेव यादव, प्रधान सहायक चंद्रशेखर सिंह, इंजीनियर अजय शंकर, इंजीनियर राजकुमार, बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक राजकुमार गुप्ता सहित नगर परिषद के वार्ड पार्षद जितेंद्र दत्ता, रवि गुप्ता,कुंदन सिंह,घन श्याम...
भाजपा महिला मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई की कार्य समिति की बैठक आयोजित

भाजपा महिला मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई की कार्य समिति की बैठक आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
* विधायक प्रमोद सिन्हा ने कल्याणकारी योजनाओं को जन जन में फैलाने का किया आह्वान रक्सौल।(vor desk)। भाजपा महिला मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल के जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को सांगठनिक जिला कार्यालय रक्सौल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुपा राज ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रही जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने केंद्र के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी महिलाओं के बीच जानकारी दी। जिससे की उक्त योजनाओं का लाभ सभी गरीब असहाय महिलाओं तक पहुँच सके। स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण अभियान में महिलाओं की महती भागीदारी पर बल दिया।भाजपा व्यवसायिक प...
युवती का फ़ोटो खींचने पर दो पक्षों में हुई झड़प में   चाकू लगने से सफाई कर्मी की मौत, आधा दर्जन घायल!

युवती का फ़ोटो खींचने पर दो पक्षों में हुई झड़प में चाकू लगने से सफाई कर्मी की मौत, आधा दर्जन घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के वार्ड 7 स्थित दलित बस्ती में शुक्रवार को दो पक्षो के बीच हुई हिंसक झड़प के बीच चाकू लगने से एक की युवक की मौत हो गई।मृत युवक की पहचान नेपाल के वीरगंज के वार्ड 7 निवासी राजेश मल्लिक के रूप में की गई है।वह रक्सौल नगर परिषद में सफाई कर्मी था।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।वहीं,हत्या के आरोपी भनु मल्लिक,पत्नी प्रमिला मल्लिक , पुत्र विक्रम मल्लिक को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है।विवाद का कारण राजेश की सरबेटी का एक होटल में मिठाई खाते वक़्त फोटो खींचने के बाद किये गए विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है।मृतक की पुत्री रम्भा मल्लिक,सर बेटी पिंकी समेत अन्य ने बताया कि महेश मल्लिक की पुत्री पिंकी गुरुवार को एक होटल में मिठाई कर रही थी ,इसी बीच आकाश व अन्य साथियों ने उसका फ़ोटो खिंच लिया।जिसका विरोध करने पर बवेला खड़ा करते हुए भन्नु मल्लिक व उसका पुत्र ...
शिक्षकों ने निगरानी वेब पोर्टल पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपडेट में विलम्ब होने पर जताई चिंता,दिया आवेदन!

शिक्षकों ने निगरानी वेब पोर्टल पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपडेट में विलम्ब होने पर जताई चिंता,दिया आवेदन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के 30 शिक्षकों ने मांग किया है कि निगरानी वेब पोर्टल पर सर्टिफिकेट को अविलंब अपडेट किया जाए,ताकि,विभगीय निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को यह आवेदन प्रेषित किया है । बताया गया है कि वैसे शिक्षक जिनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की अब तक जांच नहीं हुई थी, उनके लिए शिक्षा विभाग ने वेब पोर्टल तैयार कर शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करने का सख्त निर्देश जारी किया था। लेकिन, निगरानी वेब पोर्टल पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र अभी तक प्रविष्ट नही होने के कारण शिक्षक गण अपना अपना प्रमाण पत्र निगरानी वेब पोर्टल पर अपडेट नही कर सके हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रक्सौल के पत्रांक संख्या 254 दिनांक 20/07/2021 के द्वारा हमलोग का समस्त अभिलेख तथा शैक्षणिक प्रशैक्षणिक ...
रक्सौल नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर राम दुलार राम ने पद भार संभाला!

रक्सौल नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर राम दुलार राम ने पद भार संभाला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डीएम के आदेश पर नप कार्यपालक पदाधिकारी का डीसीएलआर ने अतिरिक्त पदभार किया ग्रहण। रक्सौल।(vor desk)। मोतिहारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर डीसीएलआर रामदुलार राम ने बुधवार को पद भार ग्रहण किया।वे प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नगर परिषद का कार्य देखेंगे।पद भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता के साथ विकास के कार्यो को अंजाम देना नगर परिषद की पहली प्राथमिकता होगी।नगर परिषद के विभगीय कार्यो में पारदर्शीता लाई जाएगी।विभागीय अधिकारियों व कर्मोयो को अपनी कार्य शैली में सुधार लाने की हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही व ग़ैरजिम्मेवारी बर्दास्त नही की जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद मे पूर्व उप सभापति काशीनाथ प्रसाद के नेतृत्व मे नगर पार्षद सुभाष सिंह,अर्चना देवी के पति पुरुषोत्तम कुमार, पार्षद राजकिशोर प्रसाद,वार्ड...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!