रक्सौल-गोपालगंज 220 केवीए लाइन का निर्माण लगभग पूरा कर,शिघ्र होगी चालू!
रक्सौल।( vor desk )।अब मुजफ्फरपुर-गोपालगंज लाइन के अलावा रक्सौल-गोपालगंज 220 केवीए लाइन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। इस नई लाइन से आपूर्ति शुरू होते ही ग्रिड की क्षमता 400 मेगावाट से बढ़कर छह सौ मेगावाट हो जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारी 65 किलोमीटर नई गोपालगंज-रक्सौल लाइन से जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में बिजली की आपूर्ति शुरू होने की संभावना जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गोपालगंज ग्रिड को एकमात्र मुजफरपुर-गोपालगंज लाइन से बिजली की आपूर्ति मिलती है। आपात स्थिति में बिजली कंपनी के अधिकारियों को जिले में महज एक आपूर्ति लाइन से बिजली बहाल रखने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जबकि दूसरी लाइन तैयार हो जाएगी, तो आपातकाल में भी जिले की बिजली की निर्बाध आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा।
कहते हैं अधिकारी
कार्यपालक अभियंता ग्रिड, (गोपालगंज )विराज कुमार सिंह के...









