पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने लिया अनुमण्डल अस्पताल के उद्घाटन समारोह की तैयारी का जायजा,कहा-चालू होने से होगा देशी विदेशी पर्यटकों को इलाज का फायदा!
-रक्सौल।(vor desk)।बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद साह ने शुक्रवार को रक्सौल में नव निर्मित अनुमण्डल अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने भारत सरकार व बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 5 जून को संयुक्त रूप से होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारी का जायजा लिया।उनके साथ क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।मंत्री साह ने इस मौके पर कहा कि इस अनुमण्डल अस्पताल के चालू होने से सीमाइ क्षेत्र के लोगों के साथ नेपाल आने जाने वाले देशी विदेशी पर्यटकों-तीर्थ यात्रियों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने जोर दिया कि मॉडल हॉस्पिटल में इलाज भी बेहतर होनी चाहिए और इसके लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ व योग्य चिकित्सकों की पदस्थापना जरूरी है।
उन्होंने नीरिक्षण के दौरान प्रयोगशाला,ओपीडी,इमरजेंसी आदि वार्डो का गहन नीरिक्षण किया,जबकि, अल्ट्रासाउंड कक्...









