Monday, June 22

रक्सौल आसपास

सरकारी योजना के प्रचार प्रसार व कोविड से बचाव के लिए जगरुक्त करने हेतु प्रचार वाहन रवाना!

सरकारी योजना के प्रचार प्रसार व कोविड से बचाव के लिए जगरुक्त करने हेतु प्रचार वाहन रवाना!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पीसीआई प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल बिहार सह जाईका एक्सेस परियोजना के तहत सरकारी लाभकारी योजना से वंचित लोगों को जागरूक करने एवं कोरोना वायरस प्रबंधन एवं बचाव हेतु गांव के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को ध्यान में रखते हुए रक्सौल से प्रचार वाहन को रवाना किया गया. यह टीम प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत एवं गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जागरूक करने एवं जानकारी देने का काम करेगी. शुक्रवार को कौड़िहार चौक स्थित मुस्कान नारी शक्ति महिला स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय के पास से हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रथ को रवाना किया गया. पीसीआई के कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा, मुस्कान समुह की अध्यक्ष कांता देवी, मुख्य कार्यपालक अरविंद कुमार दास व ओआरडब्लू धर्मशीला देवी ने इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला समन्वयक दिलीप मिश्रा ने बताया कि कई लोग सरकार की योजनाओ क...
यूक्रेन में फंसे रक्सौल के रंजन के परिजनों से मिले विधायक प्रमोद सिन्हा, सांसद से कराई बात!

यूक्रेन में फंसे रक्सौल के रंजन के परिजनों से मिले विधायक प्रमोद सिन्हा, सांसद से कराई बात!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस के छात्र व रक्सौल के लाल रंजन राज को सकुशल वतन वापस लाने की पहल शुरू हो गई है।एक ओर समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने जहां भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर उन समेत वहां फंसे भारतीय नागरिको-छात्रों को सकुशल वापस लाने की मांग की है। https://youtu.be/4ZbO_i7Vf7k वहीं,voiceofraxaul.com की खबर प्रकाशित करने के बाद पटना से रक्सौल पहुंचते ही शुक्रवार की देर रात्री विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रंजन राज के पिता अनिल कुमार से मुलाकात की है।और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से रंजन से बात भी की और मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, क्षेत्र के सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल से बात भी कराई।उन्होंने जारी प्रक्रिया व पहल से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही रंजन की वतन वापसी होगी। इस पहल से रंजन राज के म...
सांसद खेल प्रतिस्पर्धा को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की बैठक!

सांसद खेल प्रतिस्पर्धा को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।27 फरवरी को आयोजित होने वाले सांसद खेल स्पर्धा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक संत बेसिल स्कूल में संपन्न हुयी. बैठक में आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में शामिल प्रखंड के प्रधान शिक्षकों को यह निर्देश दिया गया कि वे आयोजन में अपने-अपने स्कूलों से बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करें. स्कूलों से बच्चों को आयोजन स्थल तक ले आने तथा अन्य व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर मौजूद खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिता को लेकर सभी तरह की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. 26 फरवरी को पहले ट्रॉयल किया जायेगा, इसके बाद 27 फरवरी को प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. बैठक में अरविंद कुमार, ई. जितेन्द्र कुमार, शैक्षणिक सेल के राशिद जमाल खान, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, शिक्षक राजेश प्रसाद, गोपाल प्र...
अब ‘राजधानी’ लुक में दिखने लगी सत्याग्रह, रक्सौल में एलएचबी कोच वाली ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी!

अब ‘राजधानी’ लुक में दिखने लगी सत्याग्रह, रक्सौल में एलएचबी कोच वाली ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk)। रक्सौल रेलवे स्टेशन पर एक समारोह के बीच दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को एलएचबी कोच के साथ रवाना किया गया।एलबीएच कोच लगने से यह ट्रेन राजधानी सुपरफास्ट के लुक में दिख रही है।यात्री सुरक्षा दृष्टिकोण से यह काफी फायदेमंद होगी। रक्सौल स्टेशन से एलबीएच कोच युक्त ट्रेन को कैरेज विभाग से अगले माह रिटायर होने वाले कर्मी राम विलास यादव व रामेश्वर राम ने हरी झंडी दिखायी। इस दौरान उपस्थित रेल अधिकारियों ने बताया कि अब तक सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन आइसीएफ रैक के साथ चलती थी।अब एलएचबी का कोच लगा है,जो पूर्णतया आधुनिक है और इसमें यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा। सत्याग्रह एक्सप्रेस के तीनों कोच को एलएचबी रैक में बदला जा रहा है।साथ ही, इसमें पहले से एक एसी थ्री टॉयर का कोच भी बढ़ा दिया गया है।अब सत्याग्रह एक्सप्रेस में जनरल के चार कोच, स्लीपर...
यूक्रेन में फंसा रक्सौल का लाल रंजन राज,भारत सरकार से मदद की गुहार!

यूक्रेन में फंसा रक्सौल का लाल रंजन राज,भारत सरकार से मदद की गुहार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।यूक्रेन पर रूस के हमले तेज हो गए हैं। इस जंग के बीच विपरीत हालात में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं।इसमे रक्सौल के सभ्यता नगर के रंजन राज भी शामिल हैं।जो वहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे।वे भारत के तीन साथियों के साथ एक होस्टल में छुप कर शरण लिए हुए हैं। उन्होंने एक वीडियो वायरल कर भारत सरकार और परिजनों से मदद की गुहार लगाई है।वहीं,उन्होंने अपने दुःख को भी बताया कि कैसे मुश्किल हालात में हैं।उन्हें खाने पीने की भी दिक्कत है।जान पर बन आई है। https://youtu.be/4ZbO_i7Vf7k देखिए वीडियो:यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें वहीं,रक्सौल में रंजन राज के माता-पिता परेशान हैं।घर मे चूल्हा नही जला है।माँ शोभा देवी लगातार रोये जा रही है।उनकी मांग है कि भारत सरकार भारत के बेटों को वतन सुरक्षित वापस लाये।बताया गया है कि द...
वरीय नागरिक सेवा मंच( वंसम) रक्सौल की नयी कार्यकारिणी का गठन!

वरीय नागरिक सेवा मंच( वंसम) रक्सौल की नयी कार्यकारिणी का गठन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अवधेश सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सुरेन्द्र द्विवेदी सचिव मनोनीत रक्सौल।( vor desk )।शहर के कौड़िहार चौक स्थित डॉ. आर.पी. सिंह के आवासीय परिसर में वरीय नागरिक सेवा मंच( वंसम) रक्सौल की विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ।भारत तत्पश्चात मंच के सदस्य अरूण कुमार एवं हरिनारायण प्रसाद के पुत्र डॉ. रंजन प्रसाद यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त ने पुरानी कमिटी को भंग कर नयी कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की।मंच के सभी सदस्यों से चर्चा के उपरांत अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से सेवानिवृत शिक्षक अवधेश सिंह व सचिव पद के लिए सुरेन्द्र द्विवेदी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए विन्दा प्रसाद एवं मीडिया...
सांसद डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया सांसद खेल प्रतिस्पर्धा की तैयारी का जायजा!

सांसद डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया सांसद खेल प्रतिस्पर्धा की तैयारी का जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ-2022 के बारे में कार्यक्रम स्थल सन्त बेसिल्स स्कूल नोनयाडीह में खेल सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों और लोगों के साथ क्षेत्रीय सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने समीक्षा बैठक किया और आवश्यकतानुसार सेवाओं की बढ़ोत्तरी के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। यह खेल महोत्सव प्रधानमंत्री के निर्देशन में पूरे देश में आयोजित हो रहा है। अच्छे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। यह खेल महाकुंभ जिले के युवाओं को विकास की नई ऊंचाई प्रदान करेगा।  हमारे युवा अपनी खेल प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में प्रतिभाग कर देश, प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है, सब अपनी जिम्मेदारी को तय...
प्रदीप कुमार रंजन बने युवा राष्ट्रीय जनता दल के नगर अध्यक्ष

प्रदीप कुमार रंजन बने युवा राष्ट्रीय जनता दल के नगर अध्यक्ष

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष कारी साहेब के निर्देश पर युवा राजद जिला अध्यक्ष ई. एहतेशाम अहमद ने प्रदीप कुमार रंजन को रक्सौल नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए। इनके मनोनयन पर रक्सौल राजद टीम मे हर्ष का माहौल है। इनके नगर अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय जनता दल रक्सौल की ओर से पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, राजद नेता डॉ. नदीम, प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम, प्रदेश महासचिव मदन प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महासचिव हीरालाल साहू, युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ मुन्ना यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष आदापुर मोबारक अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष युवा राजद आदापुर मुमताज अहमद, राज शर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष अनु.जाति दिनेश राम, सोनू साह, राजू यादव, मनोज मुखिया, यासीन अंसारी, सद्दाम हुसैन, अबरार अंसारी, दुर्गेश साह, अरविंद दास, अ...
बूचड़ खाना घोटाला: महिला पार्षदों के निकट सम्बंधी भी जांच के घेरे में,गतिविधियों पर बनी हुई है रक्सौल पुलिस की पैनी नजर

बूचड़ खाना घोटाला: महिला पार्षदों के निकट सम्बंधी भी जांच के घेरे में,गतिविधियों पर बनी हुई है रक्सौल पुलिस की पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
महिला पार्षदों के पतियों व निकट संबंधियों से हो सकती है पूछ ताछ, गिर सकती है कार्रवाई की गाज रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के बहुचर्चित बूचड़ खाना जमीन खरीद में करोड़ो के घोटाला व अनियमितता के मामले मे रक्सौल थाना में दर्ज मुकदमे की आंच अब महिला नगर पार्षद के पतियों व निकट सम्बन्धियों व कतिपय नगर परिषद कर्मियों को लपेटे में लेती दिख रही है।बताते हैं कि पुलिसिया जांच का दायरा निरन्तर विस्तृत होता जा रहा है ।जिसमे नित्य नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला पार्षदों के पतियों व निकट सम्बन्धियों के साथ कतिपय नगर परिषद कर्मियों को पता है कि नगर परिषद के तत्कालीन प्रधान सहायक, बड़ा बाबू सह लेखपाल चंद्रशेखर कुमार सिंह व सहायक मृत्युंजय मृणाल कहां छिपे हैं! जानबुझ कर उन्हें छुपाया गया है कि ताकि वे बच सकें।संचिका सामने नही आये।क्योंकि,घोटाले व अनियमितता में प्रत्...
‘गिलैन बारे सिंड्रोम’ नामक दुर्लभ रोग से पीड़ित रक्सौल का युवक एसआरपी हॉस्पिटल में हुआ स्वस्थ्य, जताया आभार!

‘गिलैन बारे सिंड्रोम’ नामक दुर्लभ रोग से पीड़ित रक्सौल का युवक एसआरपी हॉस्पिटल में हुआ स्वस्थ्य, जताया आभार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।'गिलैन बारे सिंड्रोम' नामक गंभीर प्रकृति के रोग के शिकार हुए युवक को चिकित्सको ने गहन उपचार के बाद ठीक कर दिया गया है। शहर के एसआरपी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने युवक को ठीक कर सकुशल भेज दिया।जिससे युवक व उसके परिजनों में खुशी के आंसू छलक आये। सोमवार को इस बाबत मीडिया को जानकारी देते हुये एसआपी के निदेशक डॉ सुजीत ने बताया कि विगत 9 फरवरी को रक्सौल के पलनवा थाना क्षेत्र के लौकरिया निवासी शिवपूजन पटेल के 17 वर्षीय पुत्र आमोद पटेल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।उस समय उसके पैर चलने में असक्षम थे परिजनों ने आमोद को वार्ड में भर्ती कराया।उसके बाद कल होकर उसके हाथ-पैर दोनों काम करना बंद कर दिया था।आनन-फानन में उसे आईसीयू में लाया गया, उसके बाद उसकी स्थिति और बिगड़ती चली गयी। अचानक उसके छाती के मसल्स भी काम करना लगभग बन्द कर दिया, जिसके कारण सांस लेने में भी तकलीफ ह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!