Monday, June 22

रक्सौल आसपास

सांसद खेल प्रतिस्पर्धा में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, डीएम,एसपी व भारतीय महावाणिज्य दूत रहे उपस्थित!

सांसद खेल प्रतिस्पर्धा में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, डीएम,एसपी व भारतीय महावाणिज्य दूत रहे उपस्थित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सांसद खेल स्पर्धा नोनियाडीह स्थित संत बेसिल स्कूल में दिनभर चलता रहा और महासंगम जैसा दृश्य बना रहा। अंडर 16 से लेकर अंडर-19 के किशोर युवा और बच्चियों का उत्साह देखते बन रहा था । कार्यक्रम तीन स्तर पर आयोजित था ।कार्यक्रम का समापन संध्या 5:00 बजे संपन्न हुआ ।समापन सत्र में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ,नेपाल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के मुख्य दूत (कोंसुलेट जेनरल) नीतीश कुमार और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने सभी सफल प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि बच्चों के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा है कि सीमांचल क्षेत्र में प्रतिभावान की कमी नहीं है। खेलकूद का विकास युवा वर्ग को सकारात्मक सोंच के साथ सर्वांगीण विकास की ओर ले जाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा हर प्रकार के सहय...
महागठबन्धन ने सांसद -विधायक का फुंका पुतला,पूछा-भ्रष्ट को क्यों दिया गया कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार?

महागठबन्धन ने सांसद -विधायक का फुंका पुतला,पूछा-भ्रष्ट को क्यों दिया गया कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले स्थानीय सांसद व विधायक का पुतला दहन किया गया। जिसका नेतृत्व युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आजम ने किया। वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को हटाकर अनुमंडल के सबसे भ्रष्टतम अधिकारी को नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी बनाया जाना यह साबित कर दिया है कि रक्सौल में काम करने वाले किसी भी अधिकारी को नहीं रहने दिया जाएगा।संतोष कुमार सिंह को कार्यपालक पदाधिकारी बनाए जाने के बाद रक्सौल के एक एक लोगों को लगा था कि नगर परिषद जनता को ध्यान मे रखकर काम कर रही हैं नहीं तो अब तक नगर परिषद से आम लोग कभी भी खुश नहीं थे ।छः महीना पहले जिलाधिकारी महोदय ने आदापुर के अंचलाधिकारी सह आदापुर के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी के घपले के जांच के लिए 17 पंचायतों में सतरह ए. डी. एम रैंक के आधिकारियों को लगाय...
सन्तोष कुमार सिंह बने रहेंगे रक्सौल नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी!

सन्तोष कुमार सिंह बने रहेंगे रक्सौल नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर सन्तोष कुमार सिंह बने रहेंगे। बताया गया है कि सांसद डॉ संजय जायसवाल ने जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक से रक्सौल नगर परिषद के समस्याओं पर सांसद खेल स्पर्धा के दौरान चर्चा की।जिसके बाद जिलाधिकारी ने आदेशित किया कि अगले आदेश तक नगर कार्यपालिक पदाधिकारी रक्सौल के रूप सन्तोष कुमार सिंह बने रहेंगे।मौके पर मौजूद विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है। बता दे कि शनिवार को अचानक नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने प्रभार मुक्त कर दिया था। उनकी जगह पर आदापुर के अंचलाधिकारी संजय कुमार झा को रक्सौल नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया था। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जारी पत्र के अनुसार निर्वाचन कार्य की अपरिहार्यता एवं महत्ता के दृष्टिकोण से उन्हें नगर परिषद...
बिहार में सांसद खेल स्पर्धा का शुभारम्भ रक्सौल से,पहुंचे दो दो मंत्री व नेशनल सूटर श्रेयशी सिंह!

बिहार में सांसद खेल स्पर्धा का शुभारम्भ रक्सौल से,पहुंचे दो दो मंत्री व नेशनल सूटर श्रेयशी सिंह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल सीमा क्षेत्र आज गौरवान्वित महसूस कर रहा था जब सांसद खेल स्पर्धा 2022 का भव्य उद्घाटन पटाखों, तालियों की गगनभेदी गड़गड़ाहट तालियों के बीच खेल मंत्री आलोक रंजन झा, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, मुख्य अतिथि स्वर्ण पदक प्राप्त सुश्री श्रेयसी सिंह , सांसद डॉ० संजय जयसवाल सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मशाल जलाकर उद्घाटन सम्पन्न हुआ। उदघाटन करते हुए खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि बिहार सरकार खेलों को प्राथमिकता देने के लिए कृत संकल्प है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक अंग है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों तथा खिलाड़ियों को बधाई दिया और कहा कि डॉक्टर संजय जयसवाल ने बिहार में पहली बार खेल स्पर्धा का आयोजन कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है और बिहार के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। पर्यटन मंत...
21 मार्च 2022को जीएम करेंगे नीरिक्षण,तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम आलोक अग्रवाल !

21 मार्च 2022को जीएम करेंगे नीरिक्षण,तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम आलोक अग्रवाल !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आगामी 21 मार्च 2022 को पूर्व मध्य रेलवे( हाजीपुर )के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा रक्सौल-नरकटियागंज विद्युतीकरण का नीरिक्षण करेंगे।इसके मद्देनजर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।इसी को ले कर शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने रक्सौल स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण करते हुए कई निर्देश दिए। विशेष निरीक्षण यान से रक्सौल पहुंचे डीआरएम श्री अग्रवाल के साथ पूमरे समस्तीपुर मंडल के सभी विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से रक्सौल स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं के बारे में विशेष जानकारी ली।उन्होने रक्सौल स्टेशन के दोनो प्लेटफॉर्म, पे एंड यूज शौचालय, पार्सल कार्यालय, रनिंग रूम, पैनल, क्रू लॉबी का निरीक्षण किया गया। रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वे अधिकारियों के साथ कोचिंग डीपो में पहुंचे। जहां पर आवश्यक न...
बाल विवाह से बचाव हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह से बचाव हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। चाईल्डलाइन सब सेंटर रक्सौल द्वारा बाल विवाह से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत शहर के रेलवे स्कूल के प्रांगण में बच्चे एवं बच्चियों के साथ शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया । चाईल्ड लाइन टीम मेंबर किरण वर्मा द्वारा बच्चियों को बताया गया कि बाल विवाह हमारे समाज का एक घृणित अपराध है, इसमें जो भी बच्चे या बच्चियां इसकी शिकार होती है। उनमें कहीं ना कहीं माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है, वे नहीं जान पाते हैं इसके दुष्प्रभाव के बारे में इससे बचने के लिए महिला टीम मेंबर किरण वर्मा ने बच्चों को बताया कि अगर उनके मां-बाप जबरदस्ती उनका बाल विवाह करा रहे हो तो बच्चे बच्चियां इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाता हैक। चाईल्ड लाइन सूचना पाकर इसकी करवाई...
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोष सिंह की जगह संजय कुमार,दिख रहा जनाक्रोश!

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोष सिंह की जगह संजय कुमार,दिख रहा जनाक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । रक्सौल नगर परिषद इन दिनों उथल पुथल से गुजर रहा है।इसी बीच एक बार फिर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद से सन्तोष कुमार सिंह को प्रभार मुक्त कर दिया गया है।इससे जनाक्रोश दिख रहा है। हाल के दिनों में वे पदारूढ़ रहते शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही स्वच्छ और सुंदर रक्सौल बनाने के लिये संकल्पित दिख रहे थे। लेकिन,अचानक नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने प्रभार मुक्त कर दिया है। अब उनके जगह पर आदापुर के अंचलाधिकारी संजय कुमार झा को रक्सौल नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जारी पत्र के अनुसार निर्वाचन कार्य की अपरिहार्यता एवं महत्ता के दृष्टिकोण से उन्हें नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सनद रहे कि नगर परिषद में बूचड़खान...
स्वच्छ रक्सौल और नेत्रिका आई केयर के द्वारा संयुक्त जांच शिविर आयोजित!

स्वच्छ रक्सौल और नेत्रिका आई केयर के द्वारा संयुक्त जांच शिविर आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल और नेत्रिका आई केयर के सँयुक्त तत्वाधान में हरैया थाना के प्रांगण में शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 150 लोगों का आँख जांच कर दवा दिया गया। साथ ही 12 लोगों को मोतियाबिंद से पीड़ित रोगी मिले ।बताया गया कि उन्हें होली के उपरांत मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क कराया जाएगा। इस शिविर में डॉ कमलेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम में शामिल रणजीत कुमार, म करीम, सहदेव सिंह ने जांच व उपचार किया। मौके पर स्वच्छ रक्सौल अध्यक्ष के रणजीत सिंह, मनीर आलम, ब्यास साह, अमलेश श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे। ...
सांसद खेल स्पर्धा 2022के पहले दिन के खेल का शुभारम्भ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया उत्साहवर्द्धन!

सांसद खेल स्पर्धा 2022के पहले दिन के खेल का शुभारम्भ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया उत्साहवर्द्धन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। सांसद खेल स्पर्धा को लेकर पूरी तैयारियों के बाद शनिवार से संत बेसिल्स स्कूल के प्रांगण में प्रतिभागियों के बीच खेल की शुरुआत कर दी गयी है। इस दौरान जिला से आये व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा मौजूद रहे। इसकी जानकारी देते हुए खेल संयोजक प्रो. मनीष दुबे ने बताया कि इसमें कुल 3500 प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। हालाँकि कुल बच्चों की संख्या 1323 ही है, पर वे एक साथ 2-3 खेलों में भाग ले रहे हैं। पहले दिन के खेल में 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश के खेल मंत्री बिहार सरकार की उपमुख्यमंत्री रेनू देवी बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद जमुई की विधायक गोल्ड मेडलिस्ट ग्रेसी सिंह विधायक ढाका के विधायक पवन जयसवाल आदि इस कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन करेंगे अन्य मंत्री व सांसद सह बी...
भूमि विवाद मामलों के निपटारा को लेकर एसडीओ ने की  थानाध्यक्षों और सीओ के साथ बैठक !

भूमि विवाद मामलों के निपटारा को लेकर एसडीओ ने की थानाध्यक्षों और सीओ के साथ बैठक !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल पदाधिकारी आरती की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों के निपटारा हेतु अनुमंडल के सभी सीओ व पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें एसडीपीओ सतिश सुमन, सीओ रक्सौल बिजय कुमार, रामगढ़वा सीओ शशीभुषण कुमार, रक्सौल नगर थानाध्यक्ष शशीभुषण ठाकुर,हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार के साथ आदापुर के अंचलाधिकारी,छौड़ादानों के सीओ एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में सभी सीओ और थानाध्यक्षों से अब तक दर्जभुमि विवाद के मामलो व उसके निष्पादन की रिपोर्ट ली गई।वहीं, अनुमण्डल पदाधिकारी आरती ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि भूमि विवाद से संबंधित वादों का निष्पादन हर हाल में ससमय करें। ताकि, पीड़ितों को न्याय मिल सके।मामले को बेवजह लटकाने की शिकायत पर कार्रवाई होगी। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!