Monday, June 22

रक्सौल आसपास

रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बिजली उपभोक्ताओं के हितार्थ मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बिजली उपभोक्ताओं के हितार्थ मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिजली उपभोक्ताओं के हितार्थ पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराते हुए सुधार करने का आग्रह किया।जिसकी जानकारी मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हितार्थ ध्यानाकर्षण कराते हुए महासचिव ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, जिसके लिए कोई सिक्युरिटी राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ये सेवा प्रीपेड है। अतः बिजली उपभोक्ताओं के पूर्व की सुरक्षित जमा राशि को बिल में ब्याज सहित समायोजन किया जाए या उपभोक्ता संख्या आईडी में जमा करते हुए समायोजन किया जाय।बिजली खपत की यूनिट दर अन्य राज्यों की तुलना में सस्ता किया जाएं जो निम्न जीवन स्तर के अनुकूल हो। ऐसा नहीं होने पर बहुत सारे घरों में बिजली नहीं ज...
एसएसबी ने₹ 46 हजार 500 जाली नोट के साथ सीतामढ़ी के धंधेबाज को पकड़ा!

एसएसबी ने₹ 46 हजार 500 जाली नोट के साथ सीतामढ़ी के धंधेबाज को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नगर परिषद चुनाव के नजदीक आते ही सीमाइ क्षेत्र में जाली नोटों के धन्धे बाजों की सक्रियता फिर बढ़ गई है।इसी क्रम में विशेष सूचना के आधार पर मंगलवार को 47वी वाहिनी डी समवाय एसएसबी सिसवा के जवानों ने चंद्र भूषण गुप्ता( उम्र-53 वर्ष) पिता- स्वर्गीय कृष्ण देव प्रसाद, निवासी ग्राम बसतपुर पकड़ी, वार्ड नं 02, पोस्ट-बसतपुर, थाना-रिगा, जिला-सीतामढ़ी, बिहार को 46 हजार 500 रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़ा है। इसमें 500 रुपये के 93 नोट थे। ये सभी नोट हाई क्वालिटी के हैं।अधिकारियों के मुताबिक,ये जाली नोट पाकिस्तान के बने हुए लग रहे हैं। इनको पकड़ने में लगी टीम में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अब्दुल गनी लोन, आरक्षी प्रभाकर कुमार, मोहम्मद साकिर और मंजूर अहमद लोन आदि शामिल थे।बताया गया है कि पकड़े गए धंधेबाज से मिले इनपुट के आधार पर जांच व छापेमारी शुरू कर दी ग...
अंतर्राज्यीय शटरकटवा गिरोह से जुड़े यूपी के दो अपराधी आर्म्स व टूल्स के साथ गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय शटरकटवा गिरोह से जुड़े यूपी के दो अपराधी आर्म्स व टूल्स के साथ गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाल में संगठित अपराध गिरोहों की बड़ी तादाद में गिरफ्तारी करते हुए नकेल कसी गयी है। ताजा घटनाक्रम में आदापुर (नकरदेई) थाना कांड संख्या 71/2022 दिनांक 28.02.2022 धारा 399/402 भादवि एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट में दिनांक 28.02.2022 को छापामारी करते हुए 02 अपराधकर्मियों विजय कुमार( पिता जगदीश प्रसाद) ग्राम बनारसीदास थाना औरैया जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) एवंअमर सिंह (पिता शिव लाल सिंह) ग्राम भोजपुर नारायणपुर थाना कादरचौक जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश)को गिरफ्तार किया गया है।अन्य 04 अपराधकर्मी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए एवं उन सभी के लिए आसूचना के आधार पर छापामारी जारी है। पकड़ाये गए अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि यह सभी उत्तर प्रदेश के औरैया एवं बदायूं जिले से हैं तथा ...
आरपीएफ व कस्टम के संयुक्त अभियान में सत्याग्रह एक्सप्रेस के पार्सल से 118 कार्टून चाइनीज सेव बरामद!

आरपीएफ व कस्टम के संयुक्त अभियान में सत्याग्रह एक्सप्रेस के पार्सल से 118 कार्टून चाइनीज सेव बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के रास्ते चाइनीज सेव की तस्करी जोर शोर से जारी है।लेकिन,बॉर्डर पर लगाम की बजाय खानापूर्ति जारी है। इसी बीच मंगलवार को एक अभियान के तहतरक्सौल स्टेशन पर आरपीएफ एवं कस्टम विभाग ने बड़ी करवाई करते हुए भारी मात्रा में चीनी सेव बरामद किया है।ऊक्त बरामदगी सत्याग्रह एक्सप्रेस के भिपीओ ( पार्सल) से लाखो रुपये मूल्य के 118 कार्टून चाईनिज सेव जप्त हुआ।बताया गया है कि देर रात नेपाल से बॉर्डर पार कर इसे स्टॉक किया गया था। सत्याग्रह एक्सप्रेस के पार्सल में लोड कर देश के अन्य हिस्सों में चाइनीज सेव को भेजने की योजना थी।बरामदगी की पुष्टि करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना पर सँयुक्त अभियान चला कर चाइनीज सेव को बरामद किया गया। सूत्रों का मानना है कि रेलवे व सुरक्षाकर्मियों की मिली भगत से ही ऊक्त तस्करी होती आ रही है।इतने बड़े पैमाने पर तस्करी ...
सांसद खेल स्पर्धा ने बनाया इतिहास,बिहार के खिलाडियों को मिलेगी पहचान:मनीष दुबे

सांसद खेल स्पर्धा ने बनाया इतिहास,बिहार के खिलाडियों को मिलेगी पहचान:मनीष दुबे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सांसद खेल स्पर्धा के सफल समापन पर स्पर्धा प्रभारी प्रो० मनीष दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को हार्दिक बधाई दी है। प्रो0 दुबे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लगभग डेढ़ हजार बच्चों ने विभिन्न प्रकार के 5 स्पर्धाओं में भाग लिया । सोलह वर्ष के नीचे से लेकर 19 वर्ष से नीचे आयु तक के बच्चों - युवकों में जो उत्साह देखने को मिला उससे पता चलता है कि सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है । प्रो० दुबे ने बताया कि सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने इस कार्यक्रम का आयोजन कर खेल के क्षेत्र में एक इतिहास बनाने का काम किया है ।इस स्पर्धा के कारण आम लोगों के अंदर उत्साह का ही परिणाम है कि महासंगम जैसा दृश्य सुबह सात बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक बना रहा ।ऐसा दृश्य कभी भी देखने को नहीं मिला जब बच्चे अपने हुनर को प्रदर्शित करने में कोई कसर नहीं छ...
रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने  नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन!

रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।‌रक्सौल नगरपरिषद् को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा स्थानीय प्रबुद्धजनों, स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ साथ 'रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज'को विचार विमर्श हेतु आमंत्रित किया गया था। सुझाव हेतू नगरपरिषद कार्यालय में आहूत बैठक में स्थानीय प्रबुद्धजनों, स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ साथ रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक ध्रुव नारायण श्रीवास्तव की अगुवाई में महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव व सचिव राज कुमार गुप्ता ने रक्सौल नगरपरिषद को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने के अपनी सुझावों को प्रमुखता से रखते हुए एक ज्ञापन सौंपा। जिसकी जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि प्रमुख बिंदुओं में रक्सौल को जाममुक्त रखने, मोटरसाइकिल, रिक्शा, टांगा के पार्किंग की स्थायी व्यवस्था, शहर में विभिन्न स्थानों पर ह...
स्वच्छ-सुंदर रक्सौल के निर्माण हेतु रक्सौल नगर परिषद  के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ने की बैठक!

स्वच्छ-सुंदर रक्सौल के निर्माण हेतु रक्सौल नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ने की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ और सुंदर रक्सौल के निर्माण के लिए नगर परिषद रक्सौल के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा नगर के प्रबुद्धजनों, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर क्षेत्र की स्वच्छता, अतिक्रमण एवं जाम की समस्या पर सबों के प्रस्ताव और सुझाव लिए गए। बैठक में मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर में पार्किंग स्थल और मूत्रालय का निर्माण करने, आवारा पशुओं पर रोक लगाने, शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने, मुख्य पथ पर पार्किंग का बोर्ड लगाने, निर्माणाधीन मुख्य पथ के नाले का डायमेंशन बढ़ाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने, स्वच्छता को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने, स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और स्वच्छता के प्रति सजग बनाने, शहर के ना...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने विधानसभा में उठाया एयरपोर्ट का मामला,जानिए क्या कहा बिहार सरकार ने!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने विधानसभा में उठाया एयरपोर्ट का मामला,जानिए क्या कहा बिहार सरकार ने!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एमएलए प्रमोद सिन्हा ने विधानसभा में उठाया रक्सौल एयर पोर्ट के विकास का मामला, राज्य सरकार ने कहा-' बिहार को नही मिले हैं 250 करोड़,केंद्र ने 121 एकड़ भूमि की अधियाचना प्राप्त नही! पटना/रक्सौल।(vor desk )।लम्बे समय से रक्सौल एयरपोर्ट के विकास व यहां से उड़ान सेवा शुरू करने की मांग उठ रही है।इसको ले कर सोसल मीडिया पर 'रक्सौल मांगे एयरपोर्ट' ट्रेंड कराया गया था,जो काफी चर्चे में रहा।इस मामले को सांसद डॉ संजय जायसवाल ने संसद में उठाया था।केंद्रीय उड्डयन व विमानन मंत्री से मुलाकात कर ध्यानाकर्षण भी किया था।अब जन भावना को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल एयरपोर्ट के विकास को लेकर बिहार विधानसभा में सवाल उठाया गया है। श्री सिन्हा ने पूछा कि क्या मंत्री, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नागरिक विमा...
रोमानिया बोर्डर पर फंसे रक्सौल के छात्रों को नही मिल रही मदद,4 डिग्री ठंड में बॉर्डर खुलने का इंतजार

रोमानिया बोर्डर पर फंसे रक्सौल के छात्रों को नही मिल रही मदद,4 डिग्री ठंड में बॉर्डर खुलने का इंतजार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।यूक्रेन से निकलने की कोशिश में भारतीय छात्रों की बड़ी जमात पोलैंड और रोमानिया के बॉर्डर पर फंसे हुए हैं।उसमें रक्सौल समेत पूर्वी चंपारण के दर्जनों छात्र शामिल हैं,जो,मुश्किल हालातों से जूझ रहे हैं।करीब 4डिग्री ठंड और ऊपर से बॉर्डर बन्द होने से इनकी स्थिति सांप -छूछुंदर वाली हो गई है।इसमे रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चड़वा गावँ निवासी व रघुनाथपुर हाई स्कूल के शिक्षक महमद जियाउदिन उर्फ जेया के इकलौते पुत्र महम्मद शाहिद जेया भी शामिल हैं। जो अपने मौसेरा भाई अमानुल्लाह व रक्सौल के मित्र मनीष कुमार सिंह समेत बिहार,यूपी आदि राज्यो के डेढ़ सौ छात्रों के साथ रोमानिया बॉर्डर से लगे यूक्रेन के सीमाइ इलाके में फंसे हुए हैं।ये सभी यूक्रेन के टरनो फील स्थित नेशनल टरनोफिल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र हैं।सुगौली के घोड़ा मान सिंघा निवासी अमानुल्लाह तो जनवरी में ही प्रथम ...
सांसद खेल स्पर्धा:एनसीसी जवान हुआ जख्मी,रेफर घायल मनचला फरार!

सांसद खेल स्पर्धा:एनसीसी जवान हुआ जख्मी,रेफर घायल मनचला फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल के नोनेयाडीह में आयोजित सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के क्रम में एनसीसी जवान समेत दो युवक जख्मी हो गए।जिंसमे एक युवक को पीएचसी में एम्बुलेंस से रेफर किया गया।लेकिन,ऊक्त युवक उतर कर फरार हो गया।बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग की ओर आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम तैनात किया गया था।इस क्रम में सुरक्षा ड्यूटी में जुटे एक एनसीसी जवान अपने कैप से ही जख्मी हो गया।जिसे तुरन्त फस्ट एड दिया गया।जवान की उंगली से रक्तस्राव हो रहा था।वहीं,खेल प्रतियोगिता के बीच मनचलों के दो गुट में झड़प हो गई।जिसमे जख्मी एक युवक को घायल स्थिति में मेडिकल कैम्प लाया गया ।उसके माथे पर चोट आई थी।रक्तस्राव हो रहा था।उसने पूछने पर नाम पता भी नही बताया।इस क्रम में रक्सौल पीएचसी की मेडिकल टीम में शामिल डॉ मुराद आलम,डॉ विकास कुमार( फिजियोथेरेपीस्ट सदर),जीएनएम मनीष चौधरी,रश्मि कुमारी समेत एसआरपी हॉस्पिटल की टीम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!