केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे 5 जून को करेंगे रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन :विधायक प्रमोद सिन्हा
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल में नव निर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन 5 जून (रविवार)को भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे करेंगे।इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जयसवाल भी उपस्थित रहेंगे।इसकी जानकारी क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इण्डिया के द्वारा रक्सौल के हरदिया में नव निर्मित नेशनल फूड लेबोरेट्री का भी उद्घाटन 5 जून को होगा।इसके बाद अनुमण्डल अस्पताल का उद्घाटन एक समारोह के बीच होगा।
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन 5 जून को,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया जायजा
इस बीच,रक्सौल में बने अनुमंडल अस्पताल के शुभारम्भ की तै...









