‘सम्भावना ‘ के होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन में-” बहे लागल फागुन के बयार…!”
रक्सौल।(vor desk )।वर्ष 2004 में साहित्य,समाज,कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था 'संभावना' द्वारा होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
शहर के श्री रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,रक्सौल नगर परिषद की सभापति चंदा देवी, नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता,पश्चिमी चम्पारण के उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह,संभावना के अध्यक्ष भरत गुप्ता ,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,महासचिव दिनेश धनोठिया,सचिव राजेश गुप्ता( शिक्षक ) समेत संगठन मंत्री रविन्द्र मिश्रा,कोषाध्यक्ष भैरव गुप्ता,राजकुमार गुप्ता आदि समेत विभिन्न राज्यो से आये प्रख्यात कवियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कवियों को दोशाला ओढाने के साथ बुके दे कर सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन की शुरुवात कवयित्र...









