लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई के नये सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आयोजित
रक्सौल।( vor desk )।विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई से संबद्ध संस्था लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की मासिक बैठक आयोजित हुई।इस अवसर पर "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। स्थानीय "एस ए भी स्कूल" रक्सौल में आयोजित बैठक में ध्वज वंदना एवं देशगान के उपरांत उपस्थित लायन सदस्यों अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन राजु कुमार गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष लायनेस सुशीला धनोठिया, फैमिली वेलफेयर चेयरपर्सन लायनेस रेणु रुंगटा, लायनेस प्रियंका सोनी, सर्विस चेयरपर्सन लायन नारायण रुंगटा, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन साइमन रेक्स, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन चेयरपर्सन लायन हेमंत अग्रवाल, क्लब डायरेक्टर लायन विवेकानंद सिन्हा, लायन पंकज वर्णवाल के साथ साथ नये सदस्यों लायन डॉ.प्...









