लोक सभा चुनाव की तैयारी को ले कर भाजपा की बैठक,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता ने मार्च से पहले बूथ कमेटी गठन का किया आह्वान
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला रक्सौल की जिला कार्यसमिति की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम आगामी चुनाव एवं संगठन मजबूती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सरकार से पूरा बिहार त्रस्त है, फिर से बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है और सुशासन बाबू समाधान यात्रा लेकर घूम रहे हैं। इस समाधान यात्रा से बिहार को कुछ भी लाभ मिलने वाला नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में...









