दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र के निःशुल्क वितरण हेतु पंजीकरण सह परीक्षण शिविर 2 जून को:विधायक प्रमोद सिन्हा
रक्सौल।( vor desk )। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय(भारत सरकार) की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण के लिए पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शिविर का आयोजन रक्सौल में होगा। उन्होंने कहा कि हमारे स्थानीय सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल जी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।जो इतनी व्यस्तता के बाद भी रक्सौल वासियों पर अपनी नजर बनाए रखते हैं। इस जनकल्याणी योजना की शुरुआत सह परीक्षण शिविर का आयोजन छौड़ादानो, आदापुर एवं रक्सौल प्रखंड हेतु रक्सौल अनुमंडल परिसर में आगामी 2 जून को पीएम नरेंद्र मोदी व सांस...









