अभाविप द्वारा मनाई गई बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती,किया गया वृक्षारोपण
रक्सौल।(vor desk) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल नगर ईकाई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी 132 वे जयंती के असवर पर दीनदयाल नगर के सेवा बस्ती में बाबा साहेब के तैलचित्र के समक्ष, दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का सुरुवात किया गया। जिसमें विद्यार्थीओ के बीच पाठ्यक्रम सामग्री का बितरण एवम बृक्षारोपण कर मनाया गया। जिसमे विद्या मंदिर के आचार्य रूप नारायण सिंह जी का मुख्य रूप से उपस्थिति रही। परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार, सूरज कुमार ने बृक्षारोपण किया और बताया कि हमारे जीवन मे एक बृक्ष की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके बिना हमारा जीवन नही है हमे इनकी संरक्षण करना चाहिए सभी को बृक्ष लगाना चाहिए। वही नगर मंत्री रौशन कुमार, सह मंत्री अरुण गिरी ने बताया कि आज सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर को संवि...









